एक्सप्लोरर

Watch: गर्लफ्रेंड को सूटकेस में लेकर पहुंचा हॉस्टल, वापसी के दौरान केयरटेकर ने पकड़ी चालाकी

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर पैक कर कॉलेज के हॉस्टल से बाहर ले जाते समय पकड़ते देखा जा सकता है.

Trending Video In Hindi: प्यार का महीना कहे जाने वाले फरवरी माह की शुरुआत हो गई है. वहीं कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन डे वीक शुरू होने वाला है. ऐसे में प्यार में डूबे कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताने के कई तरीके ढूंढते देखा जाते हैं. जिनमें से आमतौर पर कपल्स को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बनाते देखा गया है. फिलहाल इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होता दिख रहा है, जिसमें एक स्टुडेंट वैलेंटाइन डे वीक से पहले कपल्स को वैलेंटाइन वाइब्स दे रहा है.

दरअसल वायरल वीडियो में कर्नाटक के मणिपाल के रहने वाले एक कपल को देखा जा सकता है, जिसमें मणिपाल शहर के एक छात्र को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को एक सूटकेस के अंदर छिपाकर आधी रात को अपने छात्रावास से बाहर निकालने का प्रयास करते देखा जा रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो गए हैं और पागलों की तरह इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही इस पर अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं.

फिलहाल यह वीडियो कितना पुराना है इसका कोई प्रमाण नहीं है. वहीं यह एक सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक छात्र सूटकेस को हॉस्टल के गेट पर लेकर पहुंचता है, इसी दौरान वहां का केयर टेकर उस से सवाल करता है कि बैग में क्या है. जिसके बाद छात्र के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर वह केयर टेकर छात्र को बैग खोलने की बात करता है. जिस पर वह छात्र घबराते हुए इसे खोलता है तो अंदर से उसकी गर्लफ्रेंड निकलती है. जिसे देख हरकोई हैरान रह जाता है.

खबरों के अनुसार पता चला है कि सूटकेस के अंदर बैठी लड़की एक डांसर थी, जिसके कारण उसे सूटकेस के अंदर बैठने में कोई दिक्कत नहीं हुई, और वह आसानी से इसमें फिट भी हो गई. फिलहाल छात्रों और उनके कॉलेज के नामों को उजागर नहीं किया गया है. कथित तौर पर लड़के और लड़की दोनों को उनके संबंधित छात्रावासों से निलंबित कर दिया गया और वे अपने घरों को लौट गए हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2019 का है. फिलहाल इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया था. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी गुदगुदा रहा है. जिसे लेकर यूजर्स लगातार इस पर अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: अनोखा जुगाड़ लगाकर पूल गेम खेलते दिखे बच्चे, अभिनेता अनुपम खेर भी हुए प्रभावित

 

Watch: कैमरा को चुरा कर आसमान में उड़ा तोता, कैप्चर हुआ शानदार नजारा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget