एक्सप्लोरर

ये रियलिटी शो है क्या? फ्लाइट पर अधेड़ आंटी ने जमकर काटा हंगामा, मामल शांत कराने आया बेटा भी पिटा; देखें वीडियो 

फ्लाइट में एक आंटी अपने साथ यात्रा कर रहे यात्रियों पर जमकर बरस रही हैं. उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है, जो एयर हॉस्टेस से लेकर तमाम पैसेंजर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा.

एयर इंडिया विमान हादसे के बाद भारतीय एयरलाइंस आजकल चर्चा में हैं. कभी फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण तो कभी देरी के कारण. इस बीच सोशल मीडिया पर फ्लाइट का एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस बार मसला न तो उड़ान में देरी का है और न ही तकनीकी खराबी का. इस बार एक फ्लाइट इसलिए चर्चा में है क्योंकि एक आंटी ने उड़ान के दौरान जमकर हंगामा काटा है. 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र की आंटी अपने साथ यात्रा कर रहे यात्रियों पर जमकर बरस रही हैं. उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है, जो एयर हॉस्टेस से लेकर तमाम पैसेंजर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वायरल वीडियो में आंटी अपना गुस्सा अपने बेटे पर निकालते दिख रही हैं, जो बेचारा चुपचाप बैठा था. 

खामखां पिट गया बेचारा

सोशल मीडिया पर गदर काट रहा यह वीडियो किस एयरलाइंस का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक इंडियन फ्लाइट यात्रियों से खचाखच भरी हुई है. यात्री उड़ने का इंतजार कर रहे हैं, तभी एक आंटी इस उड़ान में विघ्न बनकर आ जाती हैं. वह अपने सह यात्रियों से भिड़ जाती हैं, जिसके बाद जमकर हंगामा होता है. मामला बढ़ता देख एयर हॉस्टेस भी बीच में आकर मामला शांत कराती हैं, लेकिन आंटी अपने रौद्र अवतार में आ जाती हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं. इस दौरान बगल की सीट में बैठा उनका बेटा मामले को शांत कराने के लिए उन्हें बुलाता है, लेकिन गुस्से में लाल हो चुकी आंटी को यह भी ध्यान नहीं रहता कि उनके बेटे की इसमें कोई गलती नहीं है और वह उस पर पांच-छह तमाचे रसीद देती हैं. इसके बाद बेचारा चुप होकर बैठ जाता है. 

यूजर्स ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो कई प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है, जिस पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह पूरा रियलिटी शो है. एक यूजर ने लिखा, यह मामला पूरा स्क्रिप्टेट लगता है. एक और यूजर ने इसका समर्थन किया, उन्होंने लिखा, मुझे लगता है कि यह महिला प्रोफेशनल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है. 

यह भी पढ़ें: कितना बेशर्म आदमी है, औरतों को...चारबाग रेलवे स्टेशन पर जब होने लगी ऐसी अनाउंसमेंट; मामला वायरल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
AI Boyfriend के बाद बना AI बच्चा, viral vido देख माथा पीट लेंगे आप
AI Boyfriend के बाद बना AI बच्चा, viral vido देख माथा पीट लेंगे आप
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget