एक्सप्लोरर

अब सफर के साथ झरने का भी आनंद! मानसून आते ही ट्रेन में बरसने लगा पानी- वीडियो देख भड़के यूजर्स

कभी वंदे भारत तो कभी एक्सप्रेस ट्रेन, कोई भी रेलवे की नाकामियों से अछूती नहीं है. जी हां, इस वीडियो में एक ट्रेन में पानी का झरना बह रहा है. यह झरना बारिश की वजह से शुरु हुआ.

इरतिजा निशात का एक शेर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है. "कुर्सी है तुम्हारा ये जनाजा तो नहीं है, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते." इसे पढ़े जाने की वजह भी जान ही लीजिए. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारतीय रेलवे की दुर्गति दिखाई गई है. जहां बारिश का मौसम आते ट्रेनों में फव्वारें फूटना शुरु हो चुके हैं. कभी वंदे भारत तो कभी एक्सप्रेस ट्रेन, कोई भी रेलवे की नाकामियों से अछूती नहीं है. जी हां, इस वीडियो में एक ट्रेन में पानी का झरना बह रहा है. यह झरना बारिश की वजह से शुरु हुआ जो ट्रेन की सीटों तक आ पहुंचा.

ट्रेन में अचानक होने लगी बारिश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भारतीय रेल की खस्ता हाली चीख चीख कर ऐसे बयां कर रहा है जैसे कोई मजबूर शख्स अपने साथ हुए अत्याचारों को अदालत में चीख चीखकर सुना रहा हो. वीडियो में ट्रेन के एसी कोच में इस कदर पानी छत से बह रहा है मानों इंद्र देव ने पूरी कसर मानसून की इसी पर निकाल दी हो. हालांकि ट्रेन खाली है लेकिन अगर इसमें यात्री होते तो वो कंफ्यूज हो जाते कि उन्हें मजे लेने हैं या परेशान होना है. रेलवे आए दिन अपने कथित कार्यों का बखान करती है, खुद रेल मंत्री सोशल मीडिया पर रील बनाकर रेलवे के कामों की समीक्षा करते दिखते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों उनका कैमरा इन जैसी ट्रेनों तक नहीं जा पाता.

इससे पहले वंदे भारत का वीडियो हो चुका है वायरल

इससे पहले भी भारत की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का एक वीडियो वायरल हुआ था, उसमें भी छत किसी झरने की तरह बहती हुई दिखाई दे रही थी. तब यात्रियों ने जैसे तैसे खुद को उस पानी से बचाया था और ऐसे कोनों में घुस गए थे जैसे कोई परिंदा भीगने के बाद आशियाने में छिपता है. बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

यूजर्स ले रहे मजे, तो कुछ ने जताई निराशा

वीडियो को @KHURAPATT नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....यही बात तो भारतीय रेल को खास बनाती है. एक और यूजर ने लिखा...कभी खाना बेचने वालों की गुंडागर्दी तो कभी ट्रेन में बारिश, हो क्या रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यही तो है विकसित भारत, जो कोई ना कर सका वो हमने कर दिखाया.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget