एक्सप्लोरर

अब इस ग्रह को छोड़ने का वक्त आ गया है... आइसक्रीम पकौड़ा देखकर यूजर्स ने पकड़ लिया अपना सिर

Viral Video: आजकल इंटरनेट पर ऐसा ही एक फूड वायरल हो रहा है जिसका नाम है आइसक्रीम के पकौड़़े (Icecream Pakoda Video). जी हां...आपने बिल्कुल सही पढ़ा. इस डिश का नाम सुनकर ही आपको झटका सा लगा होगा.

Trending Video: आजकल लोगों का जो मन करता है वह उस कॉबिनेशन में खाने (Bizarre Food Combination) का कुछ भी बना लेते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में आए दिन कोई न कोई ऐसे फूड जरूर वायरल (Viral Video on Social Media) होते हैं जो अपने अनोखे कॉम्बिनेशन के कारण चर्चा का विषय बन जाते हैं. आजकल इंटरनेट पर ऐसा ही एक फूड वायरल हो रहा है जिसका नाम है आइसक्रीम के पकौड़े (Icecream Pakoda Video). जी हां...आपने बिल्कुल सही पढ़ा. इस डिश का नाम सुनकर ही आपको झटका सा लगा होगा.

शख्स ने बनाए आइसक्रीम के पकौड़े

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ओरियो मैगी (Oreo Maggie) और मैगी आइसक्रीम (Maggi Ice cream) जैसे फूड आइटम वायरल हो रहे थे. इन फूड आइटम का नाम सुनकर ही लोगों का सिर चकरा गया था. इसके बाद एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में पिज्जा ही डुबोकर खा लिया था. ऐसे अजीब अजीब तरह के खानों के बीच अपनी जगह बना ली है आइसक्रीम पकौड़े ने, जहां एक शख्स ने चोकोबार आइसक्रीम का ऐसा बंटाधार किया कि फिर संभाले नहीं संभला. आपको जानकर हैरत होगी कि शख्स ने बेसन के घोल में चोकोबार आइसक्रीम को डुबोकर उसके पकौड़े बना डाले.

देखें वीडियो

दिखने में लग रहे टेस्टी, हकीकत जान लोगों ने पीट लिया सिर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स चोकोबार आइसक्रीम के साथ खिलवाड़ करता दिखा रहा है, उसने एक बर्तन में बेसन का पेस्ट बनाया हुआ है तो एक तरफ चूल्हे पर खोलते तेल को चढ़ाया हुआ है, इसके बाद वो आइसक्रीम को एक के बाद एक करके बेसन के घोल में डुबोता है और फिर उसे खोलते तेल में तल कर उसके पकौड़े बना बाहर निकाल लेता है. वीडियो देखकर यूजर्स ने अपना सिर पीट लिया है.

अब यह दुनिया छोड़ने का वक्त आ गया है

वीडियो को @desimojito नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इस अजीब डिश पर लानत भेजते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अब यह दुनिया रहने लायक नहीं बची. एक और यूजर ने लिखा...लानत है भाई तेरे इन पकौड़े पर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आइसक्रीम के गुनहगारों तुम्हें तो जहन्नम में भी जगह नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Video: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला जिंदा कॉकरोच, पैसेंजर का बनाया वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget