एक्सप्लोरर

पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर निचोड़ा नींबू! जबरन संबंध बनाए और कहा अब तू....हैरान कर देगा मामला

पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर नींबू निचोड़ कर काला जादू करने की कोशिश की और उससे जबरन संबंध भी बनाने को मजबूर किया. अब मामला सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी यूजर्स जमकर आलोचना कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसकी अब इंटरनेट पर भी खूब चर्चा हो रही है. इंसानियत को झकझोर देने वाले पुणे की इस महिला के दावे ने तमाम तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां एक ओर महिला सुरक्षा के दावे किए जाते हैं तो वहीं महाराष्ट्र में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर नींबू निचोड़े जा रहे हैं. जी हां, हाल ही में एक महिला ने डरा देने वाला दावा किया और कहा कि उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर नींबू निचोड़ कर काला जादू करने की कोशिश की और उससे जबरन संबंध भी बनाने को मजबूर किया. अब मामला सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी यूजर्स जमकर आलोचना कर रहे हैं.

पहले चाकू की नोक पर बनाए जबरन संबंध!

दरअसल, पीड़िता का विवाह सन 2004 में हुआ था. शादी के बाद से ही दोनों के बीच महिला के चरित्र को लेकर झगड़े चलते आ रहे थे. इसके बाद महिला 2023 में अपने बच्चों को लेकर पति से अलग रहने लगी थी. 2024 में महिला ने अपने पति से गुजारा भत्ता लेने के लिए उस पर केस किया था. बात 1 जून 2024 की है जब महिला अपने पति के फ्लैट पर अपने बकाया सामान और गद्दे लेने गई थी, तभी पति वहां पहुंचा और उसने अंदर से दरवाजा लॉक कर चाकू की नोक पर पत्नी के कपड़े उतरवा लिए और जबरन संबंध बनाने लगा.

फिर प्राइवेट पार्ट पर निचोड़ा नींबू

संबंध बनाने के बाद में आरोपी ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हल्दी और कुमकुम से सना एक नींबू निचोड़ा और कहा कि मैंने तुझ पर जादू कर दिया है, अब तू पागल हो जाएगी. इसके अलावा महिला को धमकी भी दी गई कि अगर उसने ये सब किसी को भी बताया तो वो उसे जान से मार देगा. पूरा मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ का है. मामले की जांच सांगवी थाना पुलिस कर रही है. फिलहाल पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'यमराज के साथ उठना-बैठना है...' नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स, वीडियो वायरल

यूजर्स भी हुए हैरान

मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स भी कांप उठे और तरह तरह के सवाल उठाने लगे. एक यूजर ने लिखा...अगर आरोप सही है तो ऐसा ही हश्र पति का भी होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...महिलाओं के खिलाफ हर दिन अत्याचार बढ़ ही रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पुलिस को तुरंत हरकत में आकर इस सरफिरे को सलाखों के पीछे डालना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जहां मैदान में बॉल उड़ती है, वहां पाकिस्तान ने बंदा उड़ा दिया! यूजर्स बोले देसी आयरन मैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bear Attack Viral Video : रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget