एक्सप्लोरर

डांस ये कर रहा है शर्म हमें आ रही है! दूल्हे का डांस देखकर यूजर्स ने उड़ाई मौज, वीडियो हो रहा वायरल

दुल्हन के सामने होशियारी दिखाने के चक्कर में दूल्हा राजा अपनी फजीहत करवा बैठे. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है, जिसे देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि डांस ये कर रहा है और शर्म हमें आ रही है.

भाई साहब, अगर आपने अब तक जिंदगी में अजीब डांस नहीं देखा तो संभल जाइए, क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की आत्मा कांप जाएगी. शादी का मंच सजा हुआ है, फूल बरस रहे हैं, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं और तभी दूल्हा अपने दिल की सुनता है, बजता है गाना "कयामत-कयामत" और जनाब ऐसे नाचने लगते हैं जैसे बचपन से सपना देख रखा हो कि सलमान खान की आत्मा इनमें घुसे और वो चांदनी चौक के रजनीकांत बन जाएं. दुल्हन के सामने होशियारी दिखाने के चक्कर में दूल्हा राजा अपनी फजीहत करवा बैठे. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है, जिसे देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि डांस ये कर रहा है और शर्म हमें आ रही है.

दूल्हे ने किया दुल्हन के सामने डांस, हंस पड़ेंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की भीड़-भाड़ के बीच जैसे ही डीजे ने "कयामत-कयामत" की बीट्स बजाईं, दूल्हा बिना किसी चेतावनी के डांस फ्लोर पर छलांग मार देता है और ऐसा डांस करता है जिसे देखकर एंटरटेनमेंट नहीं, दहशत हो जाती है. उसके डांस स्टेप्स किसी प्राचीन युद्ध कला, नागिन डांस और बिजली के झटके का कॉम्बिनेशन लगते हैं. हाथ-पैर का कोई तालमेल नहीं, लेकिन आत्मविश्वास ऐसा मानो इंडिया गॉट टैलेंट का फाइनल चल रहा हो. दुल्हन एक तरफ सिर झुकाए अफसोस मनाती रहती है, लेकिन बीच-बीच में हंसी भी छूट जाती है. कैमरा ज़ूम करता है तो बारातियों के चेहरे पर भी एक सवाल लिखा नजर आता है “भाई, ये क्या हो रहा है?” 

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ले रहे जमकर मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई इस लड़के की जरूर सरकारी नौकरी होगी. एक और यूजर ने लिखा...भाई डांस ये कर रहा है, शर्म हमें आ रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई संभाल कर. राजा से राजा रघुवंशी बना देगी वो परेशान हो गई तो.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री
बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget