एक्सप्लोरर

ट्रेन की पटरी पर ही सो गई सुसाइड करने आई लड़की, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान

Viral video: एक लड़की ने आत्महत्या करने के इरादे से खुद को ट्रेन की पटरी को सौंप दिया और ट्रेन आने का इंतजार करने लगी. लेकिन ट्रेन का इंतजार  इतना लंबा हो गया कि उसकी आंख लग गई.

Trending Video: दुनिया में कई सारे गमजदा लोग हैं जो किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहते ही हैं. ऐसे में जब लोगों का गम ज्यादा बढ़ जाता है तो लोग आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं. बिहार में एक ऐसा ही मामला पेश आया जहां एक लड़की ने आत्महत्या करने के इरादे से खुद को ट्रेन की पटरी को सौंप दिया और ट्रेन आने का इंतजार करने लगी. लेकिन ट्रेन का इंतजार इतना लंबा हो गया कि उसकी आंख लग गई और फिर जो हुआ वो आपको हम बताने जा रहे हैं.

रेलवे ट्रैक पर सुसाइड के इरादे से आई और ट्रेन का इंतजार करते हुए सो गई

बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक लड़की सुसाइड करने के इरादे से रेल की पटरी पर लेट गई. जब काफी देर तक ट्रेन नहीं आई तो लड़की रेल की पटरी पर ही सो गई. इसी दौरान जिस लाइन पर लड़की अपनी मौत का इंतजार करते करते सो गई थी, उसी लाइन पर ट्रेन आई लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया. दरअसल, लोको पायलट ने दूर से लड़की को ट्रैक पर लेटा देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद ट्रेन भी किसी फिल्मी स्टाइल में लड़की के एकदम नजदीक जाकर रुकी. इसके बाद लोको पायलट ट्रेन से उतरा और लड़की को वहां के आस पास के लोगों की मदद से पटरी से हटाया.

यह भी पढ़ें: लगातार 104 दिन तक काम करता रहा चीन का ये शख्स... सिर्फ एक दिन लिया ऑफ, फिर हो गई मौत

तुम्हें क्या मतलब है, छोड़ो मुझे मरना है

वीडियो को लोको पायलट अपने मोबाइल में शूट कर रहा था, इसी दौरान लड़की को जब पटरी से हटाने की जद्दोजहद शुरू हुई तो लड़की कहने लगी कि मुझे छोड़ो, मुझे मरना है. इस पर लोग कहने लगे कि इतनी सी उम्र में क्यों परेशान हो रही हो. जब लड़की ज्यादा जिद करने लगी तो लोगों ने जोर आजमाइश कर उसे पटरी से हटाकर सुरक्षित अपने घर पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: Video: आधी रात में बिजली कटने पर आप भी हो जाते हैं गुस्सा तो देख लें ये वीडियो, इस तरह होता है रिपेयरिंग का काम

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को शेयर करने के बाद से अब तक हजारों लोगों ने देखा है. वहीं यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बेचारी को चैन से तो सोने दो. एक और यूजर ने लिखा...इन बच्चों के लिए हम वातावरण को बचा रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अबकी बार ऐसी जगह जाना जहां कोई बचाने न आ सके. 

यह भी पढ़ें: इस बेटी को दिल से सलाम, राह चलती बच्ची ने बचाई 3 लोगों की जान, वीडियो देख नहीं आएगा यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget