एक्सप्लोरर

पेट्रोल महंगा होने का डर! टैंकर लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप और भरवाया 5000 लीटर तेल, वीडियो वायरल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट की आशंका के चलते इस शख्स ने ऐसा कदम उठाया कि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और हंसने पर भी मजबूर कर दिया है. इस वीडियो में एक शख्स ऐसा कदम उठाता दिखाई दे रहा है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि भाई ने तो आने वाले समय की पूरी तैयारी ही कर ली. बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट की आशंका के चलते इस शख्स ने ऐसा कदम उठाया कि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

टैंकर लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर किसी बाइक या कार के साथ नहीं बल्कि पूरे टैंकर के साथ पहुंच जाता है. टैंकर को पेट्रोल पंप पर खड़ा करके वह खुद ऊपर चढ़ जाता है और नोजल से उसमें पेट्रोल भरवाने लगता है. आम तौर पर लोग कुछ लीटर या ज्यादा से ज्यादा 50-60 लीटर पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग नजर आता है. बताया जा रहा है कि इस टैंकर में करीब 5000 लीटर पेट्रोल भरा गया. एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.

मिडिल ईस्ट तनाव से डरकर उठाया कदम

वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि शख्स को मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की खबरों ने डरा दिया था. उसे लगा कि अगर हालात बिगड़े तो पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और कीमतें अचानक बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं. इसी डर के चलते उसने पहले से ही पेट्रोल का बड़ा स्टॉक जमा करने का फैसला कर लिया. इसलिए वह पूरा टैंकर लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया और हजारों लीटर पेट्रोल भरवा लिया.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले लिए मजे

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते यह तेजी से वायरल हो गया. लोग इसे अलग अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जब लोग बोतल में पेट्रोल जमा करते हैं तो भाई टैंकर ही ले आया. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि अब मोहल्ले में पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी लग रही है. कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर सच में ऐसा हुआ है तो यह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
इसे कहते हैं कर्मा! बिल्ली के साथ दुर्व्यवहार करना महिला को पड़ा भारी, तुरंत मिल गई सजा- वीडियो वायरल
इसे कहते हैं कर्मा! बिल्ली के साथ दुर्व्यवहार करना महिला को पड़ा भारी, तुरंत मिल गई सजा
'तो इसलिए लेट होती है ट्रेनें' लोको पायलट ने खुद बता दी सिस्टम की सच्चाई, बोला- हम नहीं है जिम्मेदार
'तो इसलिए लेट होती है ट्रेनें' लोको पायलट ने खुद बता दी सिस्टम की सच्चाई, बोला- हम नहीं है जिम्मेदार
Viral Video: आस्था या बेवकूफी! पेड़ में लग गई आग फिर भी दिया जलाने से बाज नहीं आईं महिलाएं, वीडियो वायरल
आस्था या बेवकूफी! पेड़ में लग गई आग फिर भी दिया जलाने से बाज नहीं आईं महिलाएं, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
क्या एमएस धोनी ने ले लिया IPL से संन्यास? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों नहीं खेल रहे
क्या एमएस धोनी ने ले लिया IPL से संन्यास? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों नहीं खेल रहे
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
फ्री बस यात्रा और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा... शपथ लेते ही सतीशन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
फ्री बस यात्रा और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा... शपथ लेते ही सतीशन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें- बुरे समय के लिए कैसे बचाएं पैसे
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें
अब कम मिलेगा समर ब्रेक, जून के तीसरे हफ्ते से पढ़ाई शुरू; जानें क्या है वजह?
अब कम मिलेगा समर ब्रेक, जून के तीसरे हफ्ते से पढ़ाई शुरू; जानें क्या है वजह?
Norway Hindus: नॉर्वे में कितने हिंदू रहते हैं, जानें यहां किस धर्म की सबसे ज्यादा आबादी?
नॉर्वे में कितने हिंदू रहते हैं, जानें यहां किस धर्म की सबसे ज्यादा आबादी?
Agricultural Business Ideas 2026 : कम लागत में शुरू कर सकते हैं ये एग्रीकल्चर बिजनेस, नोट कर लें 5 बेस्ट आइडिया
कम लागत में शुरू कर सकते हैं ये एग्रीकल्चर बिजनेस, नोट कर लें 5 बेस्ट आइडिया
Embed widget