एक्सप्लोरर

बकरी को जिंदा निगलने के बाद इस राक्षस ने यूं उगली लाश, दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम अजगर दलदल के किनारे बेहाल पड़ा है. उसके शरीर का मध्य भाग बेहद फूला हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसने हाल ही में कोई बड़ा जानवर निगला है.

जंगल की दुनिया रहस्यों और खौफ से भरी होती है, लेकिन जब ये डरावना नजारा कैमरे में कैद हो जाए, तो हर किसी की रूह कांप जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ऐसा ही एक दृश्य दिखा रहा है, जिसे देखकर इंसान की आंखें फटी रह जाएं. एक विशालकाय अजगर, दलदल के किनारे तड़पता हुआ दिखाई देता है और उसका पेट कुछ इस कदर फूला होता है कि साफ लगता है उसने कोई बड़ा शिकार निगला है. लेकिन जो कुछ आगे होता है, वो किसी हॉरर सीन से कम नहीं.

जिंदा बकरी निगल गया अजगर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम अजगर दलदल के किनारे बेहाल पड़ा है. उसके शरीर का मध्य भाग बेहद फूला हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसने हाल ही में कोई बड़ा जानवर निगला है. लेकिन शायद ये शिकार उसके गले नहीं उतर रहा था. कुछ पल बाद अजगर मुंह से जोर लगाने लगता है और फिर जो दृश्य सामने आता है, वो रूह कंपा देने वाला है.

अजगर आखिरकार अपने मुंह से एक पूरी की पूरी मुर्दा बकरी को बाहर निकाल देता है. वो भी ऐसे जैसे किसी भूतिया फिल्म में जहर उगला जा रहा हो. जानकारों के मुताबिक, अजगर जैसे सांप बड़े शिकार को निगल सकते हैं, लेकिन अगर वो उनके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने लगे या खतरा महसूस हो, तो वे उसे बाहर निकाल देते हैं. ऐसा अक्सर तब होता है जब शिकार बहुत बड़ा हो या अजगर पहले से ही बीमार या तनाव में हो.

परेशान होने के बाद वापस उगली

इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसका दिमाग सुन्न हो गया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतना डरावना नजारा उन्होंने आज तक नहीं देखा. बकरी का शव अजगर के मुंह से धीरे-धीरे बाहर आता है और इस पूरे दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में लोग हक्के-बक्के होकर बातें करते और चीखते सुनाई देते हैं. ये साफ है कि अजगर ने बकरी को निगलने की कोशिश की थी, लेकिन शायद पच नहीं पाने की वजह से उसे बाहर उगलना पड़ा.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

कांप उठे यूजर्स

वीडियो को It's hari नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....जब इतनी बिसात नहीं है तो निगला ही क्यों अजगर भैया. एक और यूजर ने लिखा...बेचारी बकरी, क्या हाल हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...जंगल की जिंदगी वाकई में दर्दनाक होती है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल
बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे
बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे
नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल
नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget