एक्सप्लोरर

ससुर को खुश करने के लिए कितनी नौकरियां बदलोगे? ऋषि सुनक ने फिर बदली जॉब तो यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

ऋषि सुनक की ये नई भूमिकाएं सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. लोग उनकी बिजी और कई काम एक साथ संभालने की क्षमता पर तंज कस रहे हैं. कुछ लोगों ने तो मजाक में कहा कि वे एआई से भी ज्यादा नौकरियां ले लेंगे.

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों इंटरनेट पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद से वे सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी एक्टिव हो गए हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने दुनिया की बड़ी वित्तीय कंपनी गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम करना शुरू किया. अब उन्होंने पत्रकारिता में भी कदम रखा है और द संडे टाइम्स के लिए एक साप्ताहिक बिजनेस कॉलम लिखने लगे हैं.

बार-बार नौकरी बदल रहे ऋषि सुनक सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. यूजर्स ऋषि सुनक के ससुर और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति का नाम लेकर उनके मजे ले रहे हैं. यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि ऋषि सुनक अपने ससुर को खुश करने के लिए ये सब कर रहे हैं.  

नारायण मूर्ति और 70 घंटे काम करने की सलाह

दरअसल, नारायण मूर्ति ने पहले एक चर्चा में कहा था कि भारत को जापान और चीन जैसे देशों से मुकाबला करने के लिए अपनी वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ानी होगी. उन्होंने सुझाव दिया कि युवा भारत के विकास में योगदान देने के लिए सप्ताह में 70 घंटे तक काम करने के लिए तैयार रहें. इस बात को लेकर काफी आलोचना हुई थी और इसके बाद नारायण मूर्ति यूजर्स के निशाने पर आ गए थे. 

यूजर्स यूं कर रहे रिएक्ट 

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋषि सुनक के कई काम एक साथ करने पर मजाक उड़ाया है. कुछ लोगों ने लिखा है कि प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद सुनक कई जॉब्स करके अपने ससुर नारायण मूर्ति को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. एक पोस्ट में लिखा गया, एनआरएन के दामाद होना आसान नहीं है, सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद, वह कई नौकरियां कर रहे हैं सिर्फ अपने ससुर को खुश करने के लिए. एक यूजर ने टिप्पणी की, शायद नारायण मूर्ति यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह आदमी हर हफ्ते 70 घंटे काम करे. किसी ने कहा, ब्रिटेन का नौकरी बाजार कैसे उबर पाएगा, जब ऋषि हर चीज को हथिया लेते हैं. तो कुछ ने मजाक में कहा, इस दर से तो ऋषि सुनक एआई से भी ज्यादा नौकरियां कर लेंगे. 

यह भी पढ़ें महिला फॉरेस्ट स्टाफ की बहादुरी, CPR से बंदर के बच्चे की जान बचाई, अब सोशल मीडिया पर आई तारीफों की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Video: लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
Video: 'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
Trending Video: वाह क्या जुगाड़ है... इस लड़के ने कार्डबोर्ड से बना डाली मिनी वाशिंग मशीन, रिजल्ट देख चौंके यूजर्स
वाह क्या जुगाड़ है... इस लड़के ने कार्डबोर्ड से बना डाली मिनी वाशिंग मशीन, रिजल्ट देख चौंके यूजर्स

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
Delhi News: दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
Video: 'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
Embed widget