एक्सप्लोरर

लद्दाख की पैंगोंग झील पर कार चलाते नजर आए पर्यटक, यूजर्स ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

इन दिनों सोशल मीडिया पर लद्दाख की पैंगोंग लेक पर कार चला रहे पर्यटकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख यूजर्स काफी गुस्से में इन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

दुनियाभर में भारत की छवि एक शानदार पर्यटक देश के रूप में होती है. उत्तर में बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान के मरूस्थल और ऊंची पहाड़ियों से लेकर घने जंगलों और सुंदरवन तक काफी कुछ पर्यटन के नजरिए से हमारे देश को खास बनाता है. ऐसे में अपने देश की इन घरोहरों को सुरक्षित रखना हमारा सबसे पहला कर्तव्य है.

फिलहाल इन दिनों कई अराजक तत्वों ने अपनी मौज-मस्ती के बहाने इन पर्यटन स्थलों को खतरे में डाल दिया है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर लद्दाख से सामने आया है, जिसमें पर्यटकों के एक समूह को गैर-जिम्मेदाराना हरकत करते देखा जा रहा है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखी जा रही है.

जिग्मत लद्दाखी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लद्दाख में प्राचीन पैंगोंग झील पर कार चला रहे कुछ युवकों का वीडियो शेयर किया है. वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी गुस्से में लाने के साथ ही झकझोर कर रख दिया है, जिसे देखने के बाद हरकोई इन पर्यटकों को अपराधी बताते हुए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वायरल हो रही क्लिप में तीन लोगों को एक ऑडी में पैंगोंग झील से गुजरते हुए देखा जा रहा है. वहीं झील पर शराब की बोतलों के साथ एक फोल्डेबल टेबल और कुर्सी भी देख सकते हैं. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो लद्दाख में शूट किया गया है. लेकिन पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की यह एक लापरवाह रवैया है. वहीं वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूजर्स को काफी गुस्से में इन पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है.

इसे भी पढ़ेंः
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा एयरक्राफ्ट, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

कोलकाता में खुला एशिया का पहला खास कैफे, HIV पॉजिटिव स्टाफ सर्व कर रहे कॉफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget