एक्सप्लोरर

कोलकाता में खुला एशिया का पहला खास कैफे, HIV पॉजिटिव स्टाफ सर्व कर रहे कॉफी

कोलकाता में एचआईवी पॉजिटिव लोगों के लिए आशा की नई किरण दिख रही है. यहां एशिया का पहला कैफे चलाया जा रहा है, जिसका संचालन एचआईवी पॉजिटिव लोग कर रहे हैं.

भारत में लंबे समय से एचआईवी पॉजिटिव लोगों को अपमानजनक दृष्टि से देखा जाता रहा है. फिलहाल अब एचआईवी को लेकर समाज में फैली रूढ़ूवादी सोच पर आधुनिक समय का असर पड़ रहा है. भारत के कोलकाता में एचआईवी पॉजिटिव लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए एक कैफे का संचालन किया जा रहा है. यह एशिया का पहला कैफे है जो एचआईवी पॉजिटिव स्टाफ द्वारा संचालित किया जा रहा है.

अक्सर देखा गया है कि देशभर में एचआईवी पॉजिटिव लोगों को सामान्य इंसान काम देने से हिचकते हैं, ऐसे में समाज में एचआईवी पॉजिटिव लोगों को अपना जीवनयापन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. फिलहाल अब कोलकाता में सामाजिक कलंक का सामना कर रहे लोगों के जीवन में कुछ बदलाव लाने की ओर मिसाल कायम करते हुए 'कैफे पॉजिटिव' का संचालन किया जा रहा है.

कैफे पॉजिटिव का संचालन सात एचआईवी पॉजिटिव युवा कर रहे हैं, जिन्होंने इसकी टैगलाइन 'सीमाओं से परे कॉफी' रखा है. बताया जा रहा है कि इससे पहले कैफे को 2018 में कोलकाता के जोधपुर पार्क में शुरू किया गया था और बाद में इसे अपने वर्तमान परिसर में ट्रांसफर कर दिया गया. वहीं एनजीओ 'आनंदघर' के संस्थापक कल्लोल घोष इस कैफे के मालिक हैं. एनजीओ 'आनंदघर' मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित या एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के लिए काम करता है.

क्या है कैफे का मुख्य उद्देश्य

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए अपने इंटरव्यू में कल्लोल घोष ने बताया कि इस कैफे को खोलने का विचार उन्हें फ्रैंकफर्ट जाने के बाद आया था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने वहां पर एक कैफे देखा था, जिसका संचालन पूरी तरह से एचआईवी पॉजिटिव कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था. उनका कहना है कि यह कैफे खोलना कोई आसान काम नहीं था, क्योंकि ज्यादातर मकान मालिक यह जानने के बाद कि इसका इस्तेमाल एचआईवी पॉजिटिव लोग करेंगे, वह किराए के लिए अपना परिसर देने को तैयार नहीं थे.

कल्लोल घोष का कहना है कि यह एशिया का पहला कैफे है जो एचआईवी पॉजिटिव लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है. उनके अनुसार इस कैफे का मुख्य उद्देश्य इन एचआईवी पॉजिटिव लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपनी आजीविका कमा सकें. पॉजिटिव कैफे में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स इस बात से खुश हैं कि वे अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमा पा रहे हैं. वहीं उनका कहना है कि जब समाज एचआईवी पॉजिटिव लोगों को स्वीकार नहीं कर रहा है ऐसी स्थिति में कैफे उन्हें अवसर और आशा प्रदान कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
रील के चक्कर में रियल हो गई मौत, वीडियो बनाने की लत में 3 दोस्तों की गई जान

ट्रेन में यात्रियों के साथ घोड़े ने भी किया सफर, तस्वीर वायरल होने पर रेलवे ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget