एक्सप्लोरर

ई-सिगरेट पी रही महिला के ऑटो में जबरन चढ़ा फर्जी पुलिसवाला, मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत

Fake Cop Video: महाराष्ट्र में फर्जी पुलिस वाला एक लड़की को धमकाने लगता है उसे 50000 रुपये की रिश्वत की मांग करता है. सोशल मीडिया पर इस फर्जी पुलिस वाले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

Fake Cop Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल पुलिस से जुड़े बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कभी पुलिस कार्रवाई करती दिखाई देती है. तो कभी पुलिसवाले कुछ ऐसी हरकत कर रहे होते हैं जिसे देखकर पूरी पुलिस बिरादरी पर सवाल उठने लगते हैं. कई बार बहुत से लोग फर्जी पुलिस बनकर के लोगों को ठगने का काम करते हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां ऑटो में एक फर्जी पुलिस वाला चढ़ जाता है और एक लड़की को धमकाने लगता है. उससे 50000 रुपये की रिश्वत की मांग करता है. सोशल मीडिया पर इस फर्जी पुलिस वाले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

फर्जी पुलिस वाला बनकर मांगी रिश्वत

वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है. जहां एक महिला ऑटो में सफर कर रही होती है. इसी दौरान उस ऑटो में फर्जी पुलिस वाला चढ़ जाता है. और वह महिला को ई सिगरेट (वेप) के लिए रिश्वत की मांग करता है. महिला ऑटो में ई सिगरेट वेप कर रही होती है. इसी दौरान सादा कपड़ों में आकर फर्जी पुलिस वाला उसे पकड़ लेता है और कहता है अगर रिश्वत नहीं दी तो पुलिस थाने ले जाऊंगा. महिला इस पूरे वाकये काअपने फोन में वीडियो बनाने लगती है. 

यह भी पढे़ं: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट बेचकर शख्स ने खरीदा आईफोन, जमकर उड़ाए पैसे

वीडियो में महिला कहती है 'मैं इस समय एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) रोड पर हूं और यह आदमी मेरा पीछा करता हुआ मेरे ऑटो रिक्शा में बैठ गया है.' इसके बाद महिला कहती है यह मुझे जबरन पवई चौकी ले जाने की कोशिश कर रहा है.' फिर महिला उस फर्जी पुलिस वाले से कहती है 'आप मुझे बिना महिला पुलिस अधिकारी के कहीं भी नहीं ले जा सकते.' महिला की समझबूझ देखकर फर्जी पुलिस वाला घबराकर ऑटो से उतर जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

 

यह भी पढे़ं: जिस सांप ने काटा उसी को गले में लटकाकर हॉस्पिटल पहुंच गया शख्स, पूरे स्टाफ के छूट गए पसीने

लोग कर रहे हैं कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @Mard_Maratha_0 नाम के अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को 7 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'शहर में क्या चल रहा है मुंबई पुलिस क्या वह आपका कर्मचारी है? बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के उसे कैसे हिरासत में लिया गया?? क्या यह फिर से जबरन वसूली का प्रयास है?.' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'सरकार को मध्यम शिक्षित लोगों को त्वरित न्याय और सुरक्षा के लिए आरक्षण प्रदान करना चाहिए.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया 'हो सकता है वो कोई धोखेबाज हो,,लेकिन भारत में वेप प्रतिबंधित है, तो लड़की भी बहुत गलत है.'

यह भी पढे़ं: Video: पति के सीने पर चढ़कर पत्नी ने मनाया करवा चौथ, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे... प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे... प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Viral Video: बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

वीडियोज

Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
Embed widget