एक्सप्लोरर

महंगा फोन नहीं खरीद पाया तो गुस्से में आकर छोड़ दी नौकरी, रेजिग्नेशन वाला मेल हो रहा वायरल

Viral News: जहां एक ओर लोग अपनी कम तनख्वाह के चलते इस्तीफा दे देते हैं तो कई लोग केवल इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वो अपनी नौकरी से मनपसंद चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं.

Trending News: इस्तीफा पत्र यानी कि Resignation letter वह पत्र होता है जब कोई भी कर्मचारी अपनी मर्जी से कंपनी छोड़ते हुए एचआर या फिर अपने बॉस को संभलाता है. आमतौर पर इस्तीफा इसलिए दिया जाता है क्योंकि कर्मचारी को कहीं दूसरी कंपनी में बेहतर विकल्प मिल जाता है. लेकिन कई बार कुछ लोग ऐसी ऐसी वजहों के लिए इस्तीफा दे देते हैं जिन्हें जानने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुकती.

जहां एक ओर लोग अपनी कम तनख्वाह के चलते इस्तीफा दे देते हैं तो कई लोग केवल इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वो अपनी नौकरी से मनपसंद चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इस्तीफे की तस्वीर खासी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पीटने पर मजबूर हो जाएंगे.

इस्तीफे की वजह जान सिर पीट लेंगे आप

दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने अपने कर्मचारी का एक इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें इस्तीफे की बड़ी अजीब वजह बताई गई, जिसके बाद ये इस्तीफा देखते ही देखते वायरल हो गया. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंजीनियर हब के को-फाउंडर ऋषभ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कर्मचारी के कंपनी छोड़ने की वजह बताई, जो लोगों के बीच चर्चा की वजह बन गई. इस्तीफे के अंदर इतना मनोरंजन भरी हुआ है कि इसे पढ़ने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

इतनी सी वजह, और छोड़ दी नौकरी

आपको बता दें कि कर्मचारी ने पहले तो एचआर से अपनी कम सैलरी की शिकायत लगाई, और कहा कि ऐसा लगता है कि मेरी वेतन बढ़ोतरी मेरी उम्मीदों की तरह जमी हुई है. इसके बाद कर्मचारी ने अपने एचआर को इस्तीफे की वजह बताई, जिसमें एक महंगे फोन को अपनी वर्तमान सैलरी से नहीं खरीद पाने के लिए कर्मचारी ने नाराजगी जाहिर की. केवल एक फोन न खरीद पाने की खातिर कर्मचारी ने कंपनी ही छोड़ दी, जो कि अपने आप में एक अजीब वजह है, अब इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अपनी राय दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इस डांस को देखने के लिए आंखें नहीं कलेजा चाहिए! 'आज की रात' पर शख्स ने किया ऐसा डांस, लोगों को आ गई शर्म

यूजर्स ने बताया फेक

पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुई देखते ही देखते वायरल हो गई. इसे कई बार देखा गया तो हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं भी दी. एक यूजर ने लिखा....यह तो ऐसा लग रहा है, जैसे मोबाइल कंपनी से पैसे लेकर ईमेल वायरल किया गया हो. एक और यूजर ने लिखा....सब प्रमोशन का खेल है भाई, लोगों को पागल बनाना बंद कर दो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....ये भाई EMI पर भी मोबाइल ले सकता था, लेकिन आप लोगों को तो प्रमोशन करना था.

यह भी पढ़ें: बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक... हर काम करती है ये बंदरिया, लोग बोले- घर की छोटी बेटी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
Video: पानी पी रहे टाइगर पर दरिंदे ने किया हमला, इसके बाद बाघ किया बुरा हाल- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
पानी पी रहे टाइगर पर दरिंदे ने किया हमला, इसके बाद बाघ किया बुरा हाल- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: आपस में भिड़े पानी के दानव, हिप्पा ने मगरमच्छ का जबड़ा चबाकर फेंका- दिल दहला देगा वीडियो
आपस में भिड़े पानी के दानव, हिप्पा ने मगरमच्छ का जबड़ा चबाकर फेंका- दिल दहला देगा वीडियो
हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिर ट्रोल हुए राजनाथ सिंह
हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिर ट्रोल हुए राजनाथ सिंह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget