एक्सप्लोरर

Watch: हाथियों का बीच सड़क हुड़दंग, गुस्सा आने पर गाड़ी पर कर दिया हमला

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथियों के एक झुंड का वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो देखने में काफी खतरनाक है. वीडियो में आप हाथियों के झुंड को गाड़ी पर हमला करते देख सकते हैं.

Elephant Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों हाथियों (Elephants) के एक समूह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख इंटरनेट की जनता के रोंगटे खड़े हो  गए हैं. वीडियो हैरान करने वाला भी है और डराने वाला भी. आप खुद ही सोचिए कुछ लोगों को तो महज वीडियो देख कर ही डर लग रहा है. वहीं अगर उन्होंने हाथियों के हुड़दंग को अपनी आंखों से लाइव देखा होता तो क्या होता. 

सोशल मीडिया के माध्यम से हाथियों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. इस वीडियो में कुछ हाथी बड़े ही गुस्से में नजर आ रहे हैं और बीच सड़क पर ही एक कार वाले पर हमला बोल देते हैं. 

हाथियों से ज़रा बच के..!

अक्सर जंगल से मस्ती करते हाथियों के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन यहां का दृश्य तो कुछ और ही दिखा रहा है. मस्ती करने वाले ये हाथी कई बार अपना आपा खो बैठते हैं. ऐसा खतरनाक वीडियो हमें कम ही देखने को मिलते हैं. अब वैसे तो हाथियों को काफी सामाजिक माना जाता है, जो इंसानों के साथ भी आराम से रह सकते हैं और रहते भी हैं, लेकिन असल में हैं तो ये जंगली जानवर ही, ऐसे में कोई उन्हें परेशान करे तो फिर उनके गुस्से का सामना तो उसे करना ही पड़ेगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथियों का झुंड गुस्से में किस तरह तांडव मचा रहा है. दरअसल, सड़क पर कुछ गाड़ियां खड़ी हैं. इस दौरान जंगल से हाथियों का एक झुंड निकल कर आता है और सड़क पर ढेर सारी गाड़ियों को देख कर उनका पारा चढ़ जाता है, जिसके बाद वह सबसे आगे खड़े एक कार वाले पर हमला बोल देते हैं और तोड़फोड़ करने लगते हैं. 

बाल-बाल बची जान

हाथियों के हमला बोलते ही एक शख्स कार से निकल कर भागता भी नजर आता है, जबकि ड्राइवर सहित कुछ लोग कार के अंदर ही बैठे रहते हैं. वो तो गनीमत रहती है कि हाथी ज्यादा उत्पात नहीं मचाते और कार वाले को वहां से भागने का मौका मिल जाता है. वरना जिस तरह से हाथी गुस्से में थे, उनका गुस्सा किसी इंसान के झेलने की बस की बात नहीं थी.

आईएएस ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि ये वीडियो कर्नाटक के हसनुर का बताया जा रहा है. आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू (IAS Supriya Sahu) ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. महज 30 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 23 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

ये भी पढ़ें- Watch: बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस ने माइकल जैक्सन के गाने पर किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले आपके सामने सब फेल

ये भी पढ़ें- Trending: आलिया-रणबीर को Durex India ने वन लाइनर जोक के साथ दी बधाई, पोस्ट देखकर सभी के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget