एक्सप्लोरर

पूरा रेल समाज डरा हुआ है...ई-रिक्शा वालों का ये जुगाड़ देख घूम जाएगा आपका माथा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ई रिक्शा वाले ने अपने पीछे कई सारे ठेले बांधे हुए हैं, जो एक दम रेलगाड़ी की तरह दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसते-हंसते लोटपोट भी. रात के अंधेरे में जब आमतौर पर सड़कें खाली हो जाती हैं और ट्रैफिक कम हो जाता है, उसी वक्त एक ई-रिक्शा चालक ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उसने अपने रिक्शा के पीछे एक-दो नहीं, बल्कि पूरे कई ठेले बांध दिए और उन्हें लेकर मैन रोड पर फर्राटा भरता चला गया. इस दृश्य को देखकर सड़क पर मौजूद लोग रुक-रुककर वीडियो बनाने लगे. किसी ने कहा "भाई ये आदमी तो सड़क का इंजन बन गया", तो कोई बोला "अब तो रेलवे को भी टक्कर मिलने वाली है!" देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट की गलियों में दौड़ पड़ा और वायरल हो गया.

ई-रिक्शा की बना दी रेल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटा सा ई-रिक्शा, जो आमतौर पर सिर्फ दो-चार सवारियों के लिए बना होता है, वह पीछे कई ठेले बांधकर एक लंबी लाइन की शक्ल में चल रहा है. अंधेरी सड़क पर ये पूरा काफिला किसी मालगाड़ी जैसी तस्वीर पेश करता है. खास बात ये रही कि ई-रिक्शा वाले ने न कोई स्पेशल रिफ्लेक्टर लगाया था और न ही कोई संकेत कि वो इतना बड़ा लोड लेकर चल रहा है. इसके बावजूद वो न केवल बैलेंस बनाए हुए था, बल्कि आराम से ट्रैफिक को चीरता हुआ आगे बढ़ रहा था.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स बोले, पूरा रेल समाज डरा हुआ है

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा..."लोको पायलट भाइयों, अब संभल जाओ पूरा रेल समाज डरा हुआ है... ट्रैक पर नहीं, सड़क पर भी कॉम्पिटिशन आ गया है!" वहीं कुछ लोगों ने चिंता जताई कि ऐसे स्टंट्स दुर्घटनाओं को न्योता दे सकते हैं और ई-रिक्शा चालकों को जिम्मेदारी के साथ सड़क पर उतरना चाहिए. वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget