एक्सप्लोरर

डॉगी ने खेलते हुए बच्चे पर लुटाया मां की तरह प्यार, हर कोई शेयर कर रहा है ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डॉगी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उसे एक छोटे से बच्चे के साथ खेलते और उस पर प्यार लुटाते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स का दिल पिघल गया है.

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना भारी तादाद में हमें नए वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो यूजर्स के दिल को झकझोर कर रख देते हैं. ऐसे वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं. जिन्हें यूजर्स लंबे समय तक देखना पसंद करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसे यूजर्स ने अब तक का सबसे प्यारा और मार्मिक वीडियो बताया है. जिसने यूजर्स के दिलों को मोम की तरह पिघला दिया है.

आमतौर पर लोगों को घरों में पालतू जानवर पालते देखा जाता है. जिस दौरान पालतू जानवर के साथ मालिकों का इमोशनल बॉन्ड बन जाता है और पालतू जानवर के साथ मालिक अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक कुत्ता एक छोटे से बच्चे के साथ खेलते और उसे प्यार करते नजर आ रहा है. जिस दौरान ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चा किसी तरह के फिजिकल टच पसंद नहीं करता है.

बच्चे से खेल रहा डॉगी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता उस छोटे से बच्चे के साथ लगातार खेलने की कोशिश करता है. वहीं कुत्ते के टच करते ही बच्चा लगातार पीछे हटता रहता है. जिस दौरान डॉगी किसी मां की ही तरह उसका ख्याल रखता है और बहुत ही प्यार और मासूमियत से छोटे बच्चे को सहलाते नजर आता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा जब उस डॉगी से दूर जाने की कोशिश करता है तो वह उठकर उसके पास आकर खुद को उससे रगड़कर अपना प्यार जाहिर करता है.

वीडियो को मिले 4 मिलियन व्यूज

फिलहाल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. जिसे देख यूजर्स के दिल पिघल गए हैं. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden नाम की प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 4.8 मिलियन तकरीबन 48 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो को देख यूजर्स कमेंट कर इसे सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं. वहीं ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि वीडियो ने उनकी आंखों में आंसू ला दिया है.

यह भी पढ़ेंः तवे पर घी के स्विमिंग पूल में डुबो-डुबोकर बनाया ​पराठा, वीडियो को मिले 14 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget