एक्सप्लोरर

Viral Video: अब कुत्तों को भी चढ़ा स्मार्ट फोन का बुखार, यूजर्स बोले इस्तेमाल करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है

viral Video: स्मार्ट फोन का नशा बच्चों के साथ साथ कुत्तों को भी लग गया है. जिसका जीता जागता सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो है.वायरल वीडियो में कुत्ता भी स्मार्ट फोन की अहमियत को समझ गया है

Trending Video: मोबाइल फोन का बुखार हर किसी को चढ़ा हुआ है. स्मार्ट फोन के रहते हुए किसी को किसी की जरूरत महसूस नहीं होती है. किसी भी तरह का गम हो स्मार्टफोन निकाल कर रील्स देखने लग जाओ, बच्चा परेशान कर रहा है उसे फोन पकड़ा दो. बच्चा खाना नहीं खा रहा है उसे स्मार्ट फोन के सामने बैठा दो. लेकिन अब स्मार्ट फोन का नशा बच्चों के साथ साथ कुत्तों को भी लग गया है. जिसका जीता जागता सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो है. वायरल वीडियो में कुत्ता भी स्मार्ट फोन की अहमियत को समझ गया है और उस पर भी इसका खुमार चढ़ा हुआ है.

यूट्यूब देख रहा है कुत्ता

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुत्ता अपने मालिक के घर में बैठकर यूट्यूब देखता दिख रहा है. घर वाले भी कुत्ते को इस तरह से शांत देखकर हैरान हैं कि उसे फोन में चल रही वीडियो समझ में आ रही है. कुत्ता अपने मालिक के परिवार के साथ घर के आंगन में बैठा स्मार्ट फोन के मजे लेता दिख रहा है. घर के एक सदस्य ने हाथ में फोन लिया हुआ है और कुत्ता मजे से बैठकर कार्टून वीडियो देख रहा है.

देखें वीडियो

बिना फोन के नहीं खाएगा खाना

वायरल वीडियो में कुत्ता फोन में कार्टून देखते हुए खाना खा रहा है, मानो उसकी जिद हो कि जब तक वीडियो नहीं तब तक खाना नहीं. ऐसे में घर का एक सदस्य फोन देखते कुत्ते के मुंह में आराम से खाना डालते हुए दिख रहा है. कुत्ता वीडियो देखने में इतना मशगूल है कि उसे पता भी नहीं है कि उसके मुंह में क्या रखकर उसे खिलाया जा रहा है. 

इस्तेमाल करने का तरीका कैजुअल है

वीडियो को @Phenom962 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वो सब तो ठीक है लेकिन स्मार्ट फोन यूज करने का तरीका थोड़ कैजुअल है. एक और यूजर ने लिखा...ये भी अब बिना मोबाइल के नहीं खाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..भौं भौं करते करते भाव बढ़ा लिए कुत्ते ने.

यह भी पढ़ें: Video: 12 फुट लंबे कोबरा को देख सहमा लोगों का दिल, वीडियो हो रहा वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget