एक्सप्लोरर

Video: ये कैसी लापरवाही... इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में बनी कढ़ी में डुबकी लगाता दिखा चूहा, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हॉस्टल के खाने में बनी कढ़ी में जिंदा चूहा स्विमिंग का आनंद लेता दिखाई दे रहा है. मामला कथित तौर पर हैदराबाद के सुल्तानपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का है.

देशभर में कई सारे बच्चे हॉस्टल में रहते हैं. सभी की एक कॉमन समस्या है कि हॉस्टल में खाना अच्छा नहीं मिलता है. कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसे होते हैं जिनमें हॉस्टल के खाने की शिकायत की जाती है. कई बार तो हॉस्टल के खाने में छिपकली, चूहा, कॉकरोच और ना जाने क्या क्या निकलता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हॉस्टल के खाने में बनी कढ़ी में जिंदा चूहा स्विमिंग का आनंद लेता दिखाई दे रहा है. मामला कथित तौर पर हैदराबाद के सुल्तानपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का है.

चूहे ने चटनी में लगाई डुबकियां

हैदराबाद के सुल्तानपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज है जिसका नाम है जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी. इस कॉलेज के हॉस्टल में बने खाने को देखकर यहां के छात्र सदमे में आ गए. छात्रों ने देखा कि जो खाना उन्हें परोसा गया है उस खाने में बनी कढ़ी के बड़े से बर्तन में एक चूहा स्विमिंग का आनंद ले रहा है. इसके बाद छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वायरल वीडियो में चूहा कढ़ी के एक बड़े से कंटेनर में तैरता हुआ साफ दिख रहा है. ये साफ सफाई में लापरवाही और बर्तन को न ढकने का नतीजा ही है कि कॉलेज के छात्रों को चूहे वाली कढ़ी परोसी गई. इस घटना को लेकर लोगों और छात्रों में गजब का गुस्सा है.

देखें वीडियो

इससे पहले भी हुई है इस तरह की घटनाएं

खाने में इस तरह से कीड़े मकोड़े निकलने का ये कोई पहला मामला नहीं है. हाल ही में हैदराबाद के एक शख्स ने ऑनलाइन खाना मंगवाया था जिसमें मरे हुए कीड़े निकले थे. तो वहीं मुंबई के एक शख्स ने वर्ली के बारबेक्यू नेशन से जब वेज खाना मंगवाया तो उसमें मरा हुआ चूहा निकला था. इससे पहले आइसक्रीम के कोन में कटी हुई उंगली निकलने का मामला सामने आया था.

भड़के यूजर्स

@IndianTechGuide नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 2 लाख 83 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं यूजर्स वीडियो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भारत में जितना हो सके घर का ही खाना खाओ. एक और यूजर ने लिखा...छात्रावासों में भोजन की स्वच्छता एक प्रमुख चिंता का विषय है. ऐसा नहीं है कि स्वाद कोई अच्छा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...तुम्हें किसी न गलत जानकारी दी है, ये तो चाइना के किसी हॉस्टल का वीडियो लग रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: ऑटो वाले चचा की अंग्रेजी सुनकर सन्न रह गए लोग, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget