एक्सप्लोरर

Viral Video: रत्नागिरी की सड़कों पर टहलता दिखा मगरमच्छ, यूजर्स बोले- बीवी से लड़ाई के बाद छोड़ आया घर

Crocodile Video: बारिश के मौसम में देश के कई शहर ऐसे हैं जो ओपन जू बन जाते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश से नहरों और नालों का जलस्तर बढ़ जाने से खतरनाक जीव रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं. 

Trending Video: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में कई सारे खतरनाक कीड़े और रेप्टाइल रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं, जिससे आम जीवन को खतरा हो रहा है. लेकिन रत्नागिरी से एक हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर घूमता दिखाई दे रहा है. जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

नजारा देखा थम गई सांसें

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रत्नागिरी की सड़कों पर एक मगरमच्छ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो रत्नागिरी के चिप्लुन में चिंच नाका का है. मगरमच्छ दिखने से वहां के रिहायशी इलाकों में खलबली मच गई. मगरमच्छ बारिश के मौसम में सड़क किनारे निकल रही एक नहर से सड़क पर आ गया था. वीडियो वायरल होने के बाद वहां के लोगों में डर का माहौल है. बारिश के मौसम में अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं. हाल ही में कोटा के बजरंग नगर थाना क्षेत्र में भी बीच सड़क पर मगरमच्छ आने से डर का माहौल बन गया था. आपको बता दें कि बारिश के मौसम में देश के कई शहर ऐसे हैं जो ओपन जू बन जाते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश से नहरों और नालों का जल स्तर बढ़ जाने से यह खतरनाक जीव रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं. 

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को NAUGHTYWORLD नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 35 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रयाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... मगरमच्छ सोच रहा होगा कि मैं कहां आ गया, यहां तो मुझसे भी बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं. एक और यूजर ने लिखा... शाम की सैर पर निकला है दोस्तों, फिक्र मत करो. वहीं, एक और यूजर ने लिखा...लगता है बीवी से लड़ाई के बाद घर छोड़ कर आ गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जमीन पर घूमने आए 'एलियन', नदी किनारे घूम रहे कपल ने कैमरे में किया कैद

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget