एक्सप्लोरर

दांतों के जरिए स्टोर से गायब किया 70,000 का iPhone, महिला चोर का शातिर अंदाज देख हक्के-बक्के रह गए लोग

Viral News: चीन में एक महिला ने अपने दांतों के जरिए एप्पल स्टोर से आईफोन गायब कर दिया. उसने जिस चालाकी से इस पूरी घटना को अंजाम दिया है, उससे हर कोई दंग रह गया है.

Woman Stole Iphone: आपने एक से बढ़कर एक चोरी के किस्से सुने होंगे, मगर क्या आपने कभी किसी ऐसे चोर के बारे में सुना है, जिसने सिर्फ अपने दांतों के जरिए चोरी को अंजाम दिया हो? अगर नहीं तो आज हम आपको चोरी का एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं. दरअसल चीन में एक ऐसे चोर को पकड़ा गया है, जिसने अपने दांतों के जरिए एप्पल स्टोर से 70,000 का आईफोन गायब कर दिया. हैरान करने वाला ये मामला दक्षिण-पूर्वी चीन के फुजियान में सामने आया है. चोरी की पूरी घटना एप्पल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

चोरी की इस घटना को एक महिला ने अंजाम दिया है, जिसकी पहचान क्यू के तौर पर हुई है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी सर्कुलेट किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सबसे पहले एप्पल स्टोर में घुसती है और फिर मैकबुक को काफी देर तक देखती रहती है. इसके बाद वह आगे बढ़कर आईफोन के एक लेटेस्ट मॉडल को निहारती है. फिर उसे हाथ में लेकर चेक करती है. कुछ देर बाद वह फोन में लगे एंटी-थेफ्ट वायर (वो केबल जिसके जरिए आईफोन जुड़ा होता है, ताकि उसे कोई लेकर ना जा पाए) को चबाने लगती है. जिसके बाद वो वायर टूट जाता है और फिर महिला फोन को बैग में रखकर गायब हो जाती है.

चोरी के दौरान बजा था अलार्म, मगर...

स्टोर में काम करने वाले वर्कर्स को इस पूरी घटना के बारे में तब पता चला, जब महिला चोर अपने मंसूबों को अंजाम देकर निकल चुकी थी. इसके बाद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी गई. स्टोर मैनेजर वांग ने बताया कि जैसे ही चोरी हुई, वैसे ही अलार्म भी बजा. मगर जब तक चोर को पकड़ा जाता, तब तक वह रफूचक्कर हो चुकी थी. यहां सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि महिला चोर ने जिस वायर को काटकर आईफोन चुराया था, उसे बेहद ही मजबूत माना जाता है. 

क्यों चुराया आईफोन?

हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला चोर ने पुलिस को बताया कि उसका पुराना आईफोन खो गया था. इसलिए उसने स्टोर जाकर नया आईफोन खरीदने का मन बनाया. मगर जब वह स्टोर गई, तो कीमतें देखकर उसे लगा कि वह उसे नहीं खरीद पाएगी. इसके बाद उसने आईफोन चुराने का ही फैसला कर लिया. फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है.

ये भी पढ़ें: Viral Video: बकरी के साथ ट्रेन में सफर कर रही इस महिला की हर ओर हो रही वाहवाही, जानिए क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिसे समझा 1000 डॉलर वो निकले 1 मिलियन- लॉटरी ने यूं बनाया करोड़पति
जिसे समझा 1000 डॉलर वो निकले 1 मिलियन- लॉटरी ने यूं बनाया करोड़पति
एक पंजे में फाड़ दिया 4x4 SUV का टायर- शेर की ताकत देख हैरान हुए यूजर्स
एक पंजे में फाड़ दिया 4x4 SUV का टायर- शेर की ताकत देख हैरान हुए यूजर्स
बीजेपी प्रत्याशी के घर वोट मांगने पहुंची कांग्रेस की प्रत्याशी? वीडियो देख बन जाएगा दिन
बीजेपी प्रत्याशी के घर वोट मांगने पहुंची कांग्रेस की प्रत्याशी? वीडियो देख बन जाएगा दिन
सपना सच हो गया...कार के सामने अचानक आई बाघिन, अंगड़ाई लेते हुए दिखाए नखरे
सपना सच हो गया...कार के सामने अचानक आई बाघिन, अंगड़ाई लेते हुए दिखाए नखरे

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget