एक्सप्लोरर

VIDEO: 'स्वर्ग की सीढ़ी' चढ़ने चला था शख्स, पहाड़ों से अचानक फिसला पैर, 300 फीट नीचे गिरा

ब्रिटेन के रहने वाले एक शख्स ने ऑस्ट्रिया में जाकर एक खतरनाक सीढ़ी पर चढ़ने का फैसला किया. मगर उसकी एक गलती की वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी.

जीवन में रोमांच के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. कुछ लोग रोमांच की खातिर जान की बाजी लगा देते हैं, तो वहीं कुछ ऐसा करके अपनी जिंदगी को बड़े खतरे में डाल देते हैं. अब ऑस्ट्रिया से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ब्रिटिश शख्स के साथ एडवेंचर करते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल ये शख्स दो पहाड़ों के बीच लगी सीढ़ी पर चढ़ रहा था, जिसे 'स्वर्ग की सीढ़ी' भी कहा जाता है. लेकिन उसकी एक गलती की वजह से वह 300 फीट नीचे जमीन पर गिर गया. इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.  

यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में डैचस्टीन पर्वत मौजूद हैं, जहां लोग अपनी तस्वीरों को क्लिक करवाने के लिए पहुंचते हैं. इसका एक हिस्सा डोनरकोगेल पर्वत कहलाता है. इस पर्वत के दो हिस्से हैं. एक छोटा और एक बड़ा हिस्सा. दोनों हिस्सों को कनेक्ट करने के लिए एक 130 फुट की सीढ़ी लगाई गई, जिस पर लोग चढ़कर एक-जगह से दूसरी जगह पहुंचते हैं. इस दौरान नीचे 300 फीट तक की गहराई होती है. लोग यहां इसी सीढ़ी पर चढ़कर फोटो क्लिक करने के लिए पहुंचते हैं. 

खुद की गलती से गई जान

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, ब्रिटिश शख्स अकेले में ही इस सीढ़ी पर चढ़कर डोनरकोगेल पर्वत के छोटे हिस्से से बड़े हिस्से की ओर जा रहा था. इस दौरान उसे कुछ परेशानी हुई और फिर वह 300 फीट नीचे मौजूद घाटी में जा गिरा. इस मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि शख्स अपनी खुद की गलती की वजह से नीचे गिरकर मरा है. अधिकारियों ने इस बात से इनकार कर दिया कि इस शख्स की मौत की वजह किसी की लापरवाही रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 365 Austria (@365austria)

सीढ़ी पर सेफ्टी का रखा जाता है पूरा ख्याल

दरअसल, पर्वत के दो हिस्सों को जोड़ने वाली इस सीढ़ी को खूब जोरशोर से प्रमोट किया जाता है. कहा जाता है कि अगर किसी को सच में रोमांच का पूरा मजा लेना है, तो उसे इस सीढ़ी पर आकर चढ़ना चाहिए. ऐसा नहीं है कि लोगों को बिना किसी सेफ्टी गियर के इस पर चढ़ने की इजाजत मिल जाती है. सीढ़ी पर कदम रखने से पहले किसी भी व्यक्ति को हारनेस के जरिए अटैच किया जाता है, ताकि अगर वह गिर भी जाए, तो उसे जमीन पर गिरने से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें: VIDEO: सीमा की चॉइस पर भड़के पाकिस्तानी चाचा, कहा- भारत में हुस्न और नौजवानों की कमी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget