एक्सप्लोरर

Shocking Video: 180 की रफ्तार से हवा को चीरती जा रही थी Bike, अचानक हुआ कुछ ऐसा...

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. वीडियो में देख सकते हैं कि बाइक 180 की रफ्तार से जा रही है और अचानक से सामने दो औरतें आ जाती हैं.

High Speed Bike Video Viral: तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते हैं. इन सड़क हादसों (Road Accidents) में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है. सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली(Delhi) में इस साल पांच महीनों में 2300 सड़क हादसे दर्ज हुए हैं. इन सड़क हादसों में 500 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इन सड़क हादसों का मुख्य कारण है लापरवाही से वाहन चलाना. इन आंकड़ों को देखने के बाद भी लोग बाज़ आने को तैयार नहीं हैं.

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये वीडियो बेहद हैरान और परेशान करने वाला है. सड़क पर होने वाले हादसों के लिए ऐसे ही लोग जिम्मेदार है. लापरवाह वाहन चालक ही खतरनाक सड़क हादसों को न्यौता देते हैं. चलिए आपको इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indian Throttler 🇮🇳 (@indianthrottler)

180 की रफ्तार पर थी बाइक...

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक बाइक देख सकते हैं. ओडोमीटर के हिसाब से बाइक की रफ्तार 180 के आसपास होती है. इसी दौरान बाइक चालक को सामने दो औरतें सड़क क्रॉस करती दिखाई देती हैं. बाइक चालक अपनी रफ्तार को कम करता है, लेकिन औरतों के पास पहुंचने के बाद भी उसकी रफ्तार 100 के पास होती है.

बाल-बाल बची तीन जिंदगियां

जैसे ही वो दोनों औरतों के पास पहुंचता है दोनों औरतें बिल्कुल उसके साथ से निकलती दिखाई देती है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि अगर बाइक चालक थोड़ा सा भी अनियंत्रित हो जाता, तो यह एक बड़ी दुर्घटना होती. बाइक चालक की लापरवाही के कारण तीन जिंदगियां खतरे में थी.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर indianthrottler नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक कई हजार लोग देख चुके हैं. वीडियो को हजारों लोग लाइक भी कर रहे हैं. साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भगवान की कृपा से सभी सुरक्षित हैं.' कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सड़क कहां से क्रॉस करनी है.

ये भी पढ़ें- Watch: भगवान का रूप होते हैं मां-बाप, दिल को छू जाएगा ये Viral Video

ये भी पढे़ं- Viral Video: फोन को लेकर छोटी बच्ची और बंदर के बीच हुई खींचतान, आप भी देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget