एक्सप्लोरर

Video: जल्दी के चक्कर में जा सकती थी जान, तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे कुचल गई बाइक

Viral Video: हमारे देश में अक्सर लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी दिखाते देखा जा सकता है. जिसके कारण कई बार उन्हें इसका खामियाजा भी उठाना पड़ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Train Accident: हमारे देश में जहां सड़कों पर लापरवाही की वजह से हादसे (Accident) होते रहते हैं. वहीं रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर फुल स्पीड में आ रही ट्रेन (Train) से पहले निकलने की जिद लोगों के लिए काल बन जाती है. रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) पर फाटक गिरे होने और चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी कई धुरंधर ऐसे मिल ही जाते हैं, जो खतरों के खिलाड़ी बनने से खुद को रोक नहीं पाते.

ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शख्स को एक बिजी रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की जल्दबाजी में अपनी जिंदगी और बाइक को खतरे में डालते देखा गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में भले ही शख्स की जान बच जाती है, लेकिन उसे जिंदगीभर नहीं भूलने का सबक मिल जाता है और उसकी बाइक तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आने से चकनाचूर हो जाती है.

जल्दबाजी से देर भली

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है. शेयर किए जाने के साथ ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण मैसेज भी दिया है. उनका कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए, इससे हमारी जिंदगी को ही खतरा हो सकता है.

ट्रेन के नीचे आई बाइक

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) पर एक ट्रेन (Train) पहले से ही क्रॉस कर रही होती है. इतने में कुछ लापरवाह लोग क्रॉसिंग को पार कर ट्रेन के नजदीक पहुंच जाते हैं. वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर एक और ट्रेन तेजी से आ जाती है. जिसे देख हर कोई वापस आ जाता है. इतने में एक शख्स की बाइक (Bike) रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर फंस जाती है. जिसे वह शख्स निकालने की काफी कोशिश करता है, लेकिन ट्रेन के ज्यादा पास आने पर वह वहां से हट जाता है और खुद को बचा लेता है, लेकिन उसकी बाइक ट्रेन के नीचे आने से चकनाकूर हो जाती है.

इसे भी पढ़ेंः
Bareilly में ऑटोरिक्शा के ऊपर बैठकर जाते स्कूली बच्चों का Video वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

Team India ने Pakistan को हराया तो स्टेडियम में फैंस ने एक साथ गाया Chak De India, देखिए ये शानदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget