एक्सप्लोरर

एसडीएम साहब पर सिपाही ने चला दी लाठी, भारत बंद के दौरान बिहार का वीडियो हो रहा भयंकर वायरल

Policeman Beat Up SDM Video: भारत बंद आंदोलन के बीच पटना में एख पुलिस कर्मी ने सड़क पर चल रहे एसडीएम को लाठी से पीट दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल.

Policeman Beat Up SDM Video: अनुसूचित जाति-जनजाति में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज देश भर में भारत बंद का ऐलान किया गया है. यह ऐलान देश के अलग-अलग दलित संगठनों द्वारा किया गया है. इस आंदोलन को बहुत सी राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है. देश में कई जगह इसका असर देखने को मिला है.

कई शहरों में दुकानें बंद नजर आई हैं. तो वहीं सड़कों पर संगठनों की भीड़. इसी बीच सोशल मीडिया पर पटना से भारत बंद आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जहां एक एसडीएम को एक पुलिस कर्मी ने लाठी से कूट दिया है. बहुत से लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

सिपाही ने एसडीएम को पीटा

आज देश भर के 21 दलित संगठनों ने मिलकर भारत बंद बुलाया है. भारत बंद के दौरान जैसे ही संगठन सड़क पर नजर आए तो इस बीच सभी दुकानें लगभग बंद हो गई. देश के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों में यह नजारा देखने को मिला. बिहार की राजधानी पटना में भी आंदोलन का काफी असर दिखा. जहां प्रदर्शनकारी मौजूद थे. तो वहीं पुलिस भी उनका सामना करने के लिए तैनात की गई थी. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की थी.

इसी बीच एक रोड पर पुलिस कर्मियों को लाठी चार्ज भी करना पड़ा. लाठी चार्ज के दौरान वहां एसडीएम भी मौजूद थे. एक सिपाही की लाठी एसडीएम को भी पड़ गई. लाठी पड़ने के बाद एसडीएम हैरान रह गए और पुलिसकर्मी को डांटने लगे. तभी पास में मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों ने उस सिपाही को वहां से हटाया. एसडीएम की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

 

 

एसडीएम के इशारे पर हुआ लाठीचार्ज

बता दें भारत बंद के आह्वान के बाद पटना के डीएम ने पहले ही सभी संगठनों को चेतावनी जारी की थी. आंदोलन में किसी प्रकार की अराजकता नहीं होगी और कानून तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. कोई भी किसी भी खिलाफ जोर जबरदस्ती नहीं करेगा और ट्रैफिक में बाधा नहीं डालेगा. बंद के दौरान एसडीम को जब लगा प्रदर्शनकारी कहने से नहीं मान रहे हैं. तो उन्होंने लाठी चार्ज का आदेश दिया. इसके बाद गलती से एक लाठी उन्हें भी पड़ गई. 

यह भी पढ़ें: Video: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला जिंदा कॉकरोच, पैसेंजर का बनाया वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget