एक्सप्लोरर

बंदर के साथ क्रूरता! पहले डंडे से पीटा, फिर जमीन पर पटका, नहीं भरा दिल तो गंदे नाले में डूबोकर मार डाला- VIDEO

बदायूं में एक शख्स हाथ धोकर एक बंदर के पीछे पड़ गया और उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बंदर चिल्लाता रहा, चीखता रहा और रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन फिर भी शख्स को उसपर रहम नहीं आया.

Budaun Monkey Murder Video Viral: पिछले कुछ दिनों में पशु क्रूरता से जुड़े कई मामले देखे गए हैं. कुछ विकृत मानसिकता के लोग अपनी हंसी-ठिठोली के लिए बेवजह मासूम जानवरों को प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्हें तकलीफ दे रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल बदायूं में एक शख्स हाथ धोकर एक बंदर के पीछे पड़ गया और उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बंदर चिल्लाता रहा, चीखता रहा और रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन फिर भी शख्स को उसपर रहम नहीं आया.  

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स मोटे डंडे से बंदर को पीट रहा है और सिर्फ पीट ही नहीं रहा, उसको उठाकर जमीन पर पटक भी रहा है. जबकि बंदर बेबस आंखों से रहम की गुहार लगा रहा है. लेकिन फिर भी इस शख्स का दिल नहीं पसीजता. इस घटना के दौरान एक दूसरा व्यक्ति भी वहां मौजूद था, लेकिन उसने भी शख्स को रोकने की कोशिश नहीं की. जबकि एक अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा था. 

रुला देगा ये Video

यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. शख्स बंदर को न सिर्फ डंडे से पीट रहा है, बल्कि उसपर लात भी चला रहा है. शख्स द्वारा दी गई प्रताड़ना सहने के बाद जख्मी बंदर दम तोड़ देता है. जिसके बाद शख्स उसे डंडे से उठाकर गंदे नाले के पानी में फेंक देता है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी पशु क्रूरता से जुड़ी कई घटनाएं देखी गईं हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. 

क्रूरता की सारी हदें की पार

शख्स ने पहले बंदर को डंडे से पीटा, फिर उसको जमीन पर कई बार उठाकर पटका. जब इससे भी उसके मन को शांति नहीं पहुंची तो उसने बंदर को कचरे से भरे गंदे नाले में फेंक दिया. नाले में बंदर कई मिनटों तक तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: महिला का पर्स चुराकर भाग रहा था शख्स, तभी बंद हो गए बस के दरवाजे, डंडों से हुई खूब पिटाई- Video Viral

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget