एक्सप्लोरर

एयरपोर्ट पर खोया था अमेरिकी महिला का सूटकेस, चार साल बाद बिल्कुल वैसी ही हालत में मिला

अमेरिका के ओरेगॉन में एक महिला को अपना सूटकेस चार साल बाद वापस मिला है. शिकागो से उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला का बैग गायब हुआ था.

एयरपोर्ट पर सामान का गुम होना कोई नई बात नहीं है. कई बार ऐसा देखा गया है कि पैसेंजर्स का सामान ऐसा गुम होता है कि लाख खोजने के बावजूद मिलता नहीं है. कई बार तो लगेज के एक्सचेंज हो जाने के भी मामले सामने आए हैं. ये सब मामले तो आम हैं. लेकिन अमेरिका से जो मामला सामने आया है, वो बेहद ही चौंकाने वाला है. अमेरिका के ओरेगॉन में एक महिला को अपना सूटकेस चार साल बाद वापस मिला है. शिकागो से उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला का बैग गायब हुआ था. हालांकि उस वक्त लाख ढूंढे जाने के बावजूद वो नहीं मिल सका.

एप्रिल गेविन ने टिकटॉक पर अपलोड वीडियो में बताया कि उनका बैग अगस्त 2018 में उस समय गायब हो गया था, जब वो एक बिजनेस ट्रिप से वापस लौट रही थीं. कई वक्त तक लापता रहने के बाद यानी चार साल के बाद उन्हें खोया हुआ सूटकेस वापस मिला. गेविन ने कहा कि उन्हें यूनाइटेड एयरलाइंस ने सूटकेस खोने पर आंशिक रूप से मुआवजा दिया था. हालांकि इस हफ्ते उन्हें एक कॉल आया कि होंडुरास से आने के बाद टेक्सास के ह्यूस्टन में खोया सूटकेस मिला गया है.

सूटकेस में मौजूद सामान जस का तस

गैविन ने एक वीडियो में कहा, 'बैग होंडुरास में था. लेकिन कौन जानता है कि यह कहां गया था. सूटकेस होंडुरास से आया था और टेक्सास के ह्यूस्टन में था. उन्होंने मुझे फोन करके जानकारी दी.' गेविन ने कहा कि सूटकेस थोड़ा सा क्षतिग्रस्त हो गया है. लेकिन उसमें जो सामान था, वो अब भी वैसा का वैसा ही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि एयरलाइन ने उन्हें यह बताया कि सूटकेस को ट्रैक नहीं किया जा सका, क्योंकि शिकागो जाने से पहले चेक-इन के दौरान ही इसे ठीक से स्कैन नहीं किया गया था. इससे पहले दिसंबर में तुर्की की यात्रा के दौरान एक स्कॉटिश महिला का बैग खो गया था, जो पांच महीने बाद वापस मिला था. 

ये भी पढ़ें: Viral Video: रिहायशी इलाकों से गुजरते वक्त धुंधली हो जाती हैं सिंगापुर ट्रेन की खिड़कियां, चौंका देगा ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में छोटे से कमरे का 45 हजार किराया, भारतीय लड़की ने रोया दुखड़ा
दुबई में छोटे से कमरे का 45 हजार किराया, भारतीय लड़की ने रोया दुखड़ा
जादू की झप्पी गाने पर खूब लगाए ठुमके, शहर की हसीना का वीडियो वायरल
जादू की झप्पी गाने पर खूब लगाए ठुमके, शहर की हसीना का वीडियो वायरल
फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget