एक्सप्लोरर

Trending: वाह! इंडियन बंदे के साथ काम करता था विदेशी... 3 महीने में ही खैनी खाना सीख गया!

Viral Post: ट्विटर पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक विदेशी ने ये दावा किया है कि एक भारतीय शख्स के साथ रहने पर वो सूर्ति खाना सीख गया है जो उसे अब पसंद भी है.

Trending Funny Twitter Post: ऐसा कहा जाता कि जैसी संगत में इंसान रहता है उसका उस पर काफी कुछ असर आ जाता है. आपने अक्सर लोगों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि फलां लड़के की संगत अच्छी है इसलिए उसमें कोई भी बुरी आदत नहीं है, वहीं जब इंसान में बुरी आदतें जन्म लेती है तो लोग तुरंत कह देते हैं कि इसकी संगत खराब है... जबकि अच्छा या बुरा बनना काफी हद तक खुद इंसान के हाथ में ही होता है. अब एक विदेशी शख्स का एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें उसने दावा किया है कि वो तब से खैनी खाने लगा है, जबसे उसका पाला एक इंडियन युवक से पड़ा है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस विदेशी को खैनी खाना अब बहुत पसंद भी है.

जब हम विदेश जाते हैं तो वहां की भाषा और तौर-तरीके सीखने में काफी इंटरेस्टेड होते हैं, लेकिन आजकल ऐसे बहुतेरे मामले सामने आ रहे हैं जब विदेशी, भारतीयों से ही काफी कुछ सीख रहे हैं. जैसे यहां की भाषा, यहां की संस्कृति, यहां के रीति रिवाज और की सिंगिन एंड डांसिंग स्टाइल वगैरह...वगैरह...ऐसे आपने कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखें होंगे जहां विदेशी ये सभी कुछ सीखकर अपना वीडियो भी बनाने हैं. अब भैया...इन सबसे अलग, सोशल मीडिया पर एक विदेशी का ट्वीट वायरल हुआ है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी छूट जायेगी. इस पोस्ट को देखकर आप भी यही कहेंगे कि- जैसी संगत वैसी रंगत. इस ट्वीट में एक विदेशी बंदे ने अपने साथ तीन महीने तक काम करने वाले एक भारतीय युवक की तस्वीर शेयर करते हुए ये दावा किया है कि, कैसे इस युवक ने इसे खैनी खाना सीखा दिया है.

वायरल पोस्ट देखिए:

 

क्या लिखा है पोस्ट में...

11 अप्रैल को अगाबा (@mac_agaba) नाम के एक ट्विटर यूजर ने भारतीय शख्स के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में उसने लिखा है कि, "मैंने इस भारतीय बंदे के साथ तीन महीने काम किया...उसने मुझे सफेद रंग की आटे जैसी चीज (चूना) के साथ तंबाकू खाना सिखा दिया...ये बहुत गजब था...वह मेरे भाई जैसा था..." इस ट्वीट को अब तक लगभग 5 हजार लाइक्स और 1600 से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं.

विदेशी ने सीखा खैनी खाना!

दरअसल एक विदेशी शख्स ने ट्विटर पर अपने साथ तीन महीने तक काम करने वाले एक भारतीय बंदे की तस्वीर शेयर करते हुए ये दावा किया कि इस लड़के ने उसे चूने के साथ घिसकर तंबाकू खाना सिखा दिया है. इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस विदेशी मुंडे को चूना-तंबाकू का ये यूपी स्टाइल कॉम्बिनेशन पसंद भी आया...इस बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब विदेशी भी बोल रहा जुबान केसरी."

क्या है पूरा मामला...

आपकी बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युगांडा में सोलर उर्जा से चलने वाले वाटर सप्लाई सिस्टम की वर्चुअली शुरुआत की, जिसका एक वीडियो  पिछले हफ्ते उन्होंने ट्वीट किया था. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने पसंद भी किया था.. इतना ही नहीं, इस पर सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी...इन्हीं प्रतिक्रियाओं के बीच एक ट्वीट अगाबा का था, जिस पर यूजर्स की नजर पड़ी और वह सोशल मीडिया पर छा गया.

ये भी पढ़ें: खचाखच भरी थी मेट्रो, सीट पाने के लिए बंदे ने लगाई ऐसी तरकीब कि लोग देखते रह गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget