एक्सप्लोरर

आगरा में 8 साल के बच्चे को घसीट ले गया तेंदुआ, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

Leopard Attack: रात के सन्नाटे में तेंदुआ खुलेआम गांव में घूम रहा था. जब उसकी नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने तुरंत उसपर हमला बोल दिया. हमले के बाद बच्चा दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगा.

Leopard Attack Boy In Agra: पिछले कुछ महीनों में तेंदुए द्वारा आम लोगों पर किए जा रहे हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं. अभी कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक घटना हुई थी, जिसमें एक 6 साल के बच्चे को तेंदुए ने मौत के घाट उतार डाला था. अब इसी तरह की एक हैरान करने वाली घटना आगरा से सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के आगरा के नजदीक स्थित एक गांव में एक तेंदुए ने 8 साल के बच्चे को अपना निशाना बना डाला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये आगरा में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ दीवार पर चल रहा है. जबकि दूसरा तेंदुआ अपने मुंह में दबाकर एक बच्चे को ले जा रहा है. वीडियो में तेंदुए को बच्चो को जमीन पर लेटाते हुए भी देखा जा सकता है. ऐसा बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले की वजह से बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे काफी चोटें आई हैं. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के सिर और चेहरे के साथ-साथ शरीर के कई हिस्से पर तेंदुए ने हमला बोला है. गनीमत यह रही कि बच्चे की जान बच गई. 

बच्चे की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि बच्चा उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित एक गांव सैयां का रहने वाला है. उसकी पहचान डेविड के रूप में की गई है, जो इसी गांव में रहने वाले भूरी सिंह का बेटा है. तेंदुए के हमले के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, रात के सन्नाटे में तेंदुआ खुलेआम गांव में घूम रहा था. जब उसकी नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने तुरंत उसपर हमला बोल दिया. 

पुलिस ने लोगों को दी अपने घरों में रहने की हिदायत

हमले के बाद बच्चा दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगा. इस घटना के बाद हमले की जानकारी वन विभाग को दी गई. तेंदुए के खौफ के चलते पुलिस ने स्थानीय लोगों को दो दिनों तक घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है. अधिकारी खुलेआम घूम रहे तेंदुए का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: ऊंची इमारत की रेलिंग पर खड़े होकर शख्स ने लगाई अपनी जान की बाज़ी, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
ऐसी औलाद किसी को न मिले...75 लाख के घर से बेघर हुआ बुजुर्ग दंपत्ति, रुला देगा वीडियो
ऐसी औलाद किसी को न मिले...75 लाख के घर से बेघर हुआ बुजुर्ग दंपत्ति
डिटेनिंग से बचने के लिए Gen-Z ने लगाया जुगाड़, एक दूसरे को जंजीर से बांधा
डिटेनिंग से बचने के लिए Gen-Z ने लगाया जुगाड़, एक दूसरे को जंजीर से बांधा

वीडियोज

Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget