एक्सप्लोरर

झगड़ा बन गया काल...बीवी से तंग आकर पति ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, डरा रहा वीडियो

यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोच-समझकर उठाया गया खौफनाक कदम था. वीडियो देखकर आपके भी दिल गुर्दे कांपने लगेंगे. पहले सीसीटीवी फुटेज में नजर आता है कि शख्स तेजी से रूफटॉप वाले कमरे से बाहर आता है.

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स को देखा जा सकता है जो देर रात अपने घर की चौथी मंजिल से जानबूझकर छलांग लगा देता है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के कुछ ही मिनटों बाद की है. वीडियो को देखकर साफ महसूस होता है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोच-समझकर उठाया गया खौफनाक कदम था. वीडियो देखकर आपके भी दिल गुर्दे कांपने लगेंगे.

झगड़े के बाद पति ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

पहले सीसीटीवी फुटेज में नजर आता है कि शख्स तेजी से रूफटॉप वाले कमरे से बाहर आता है. उसके पीछे उसकी पत्नी भी भागती हुई नजर आती है. लेकिन इससे पहले कि वो उसे रोक सके, शख्स बिना किसी हड़बड़ाहट के बालकनी की रेलिंग पार करता है और सीधे चौथी मंजिल से नीचे कूद जाता है. यह सब कुछ इतने अचानक होता है कि पत्नी की चीख तक वक्त पर नहीं पहुंच पाती. दूसरे कैमरे में यह दृश्य और भी भयावह हो जाता है. वीडियो में शख्स को मुख्य सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही वो जमीन से टकराता है, वहां आसपास मौजूद लोग दौड़कर आते हैं. कुछ ही पलों में भीड़ लग जाती है. मगर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. बताया जा रहा है कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई.

चीखती रोती रही पत्नी

वीडियो में पत्नी की चीखें दिल दहला देने वाली हैं. वह बार-बार चिल्ला रही है, रो रही है और बदहवासी में लोगों से मदद की गुहार लगा रही है. मगर जो कदम उठाया गया था, वह वापस नहीं मुड़ सकता था. कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रात को तीखी बहस हुई थी. तनाव इतना गहरा था कि पति ने गुस्से और टूटन में आकर आत्मघाती फैसला ले लिया. यह घटना न सिर्फ एक परिवार को तबाह कर गई, बल्कि सोशल मीडिया पर इसे देखने वाले हजारों लोग भी स्तब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सोचो कितने कड़वे होंगे पत्नी के शब्द कि पति ने जान दे दी. एक और यूजर ने लिखा...मानसिक प्रताड़ित हो गया होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिनभर काम धंधे में दिमाग तपाने के बाद घर में अगर ऐसा व्यवहार किया जाएगा तो जान देना कोई खास बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bear Attack Viral Video : रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget