एक्सप्लोरर

अब से कभी नहीं खाएंगे मछली! महिला के गले में दो हफ्ते फंसी रही मछली की हड्डी, फिर ऐसे आई बाहर

Viral News: जो हुआ वो इतना अजीब था कि उसके पति को सोशल मीडिया पर बाकायदा तस्वीरें डालकर सबको चेतावनी देनी पड़ी “मछली खाओ जरूर, लेकिन सावधानी से.”

मछली खाना जितना स्वादिष्ट लगता है, कभी-कभी उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है, खासकर जब ध्यान ना दिया जाए. थाईलैंड से आई एक अजीब लेकिन चौंकाने वाली घटना ने सभी मछली प्रेमियों को सतर्क कर दिया है. एक महिला जब आराम से मछली का सूप पी रही थी, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि एक छोटी-सी हड्डी उसे अस्पताल तक पहुंचा देगी. जो हुआ वो इतना अजीब था कि उसके पति को सोशल मीडिया पर बाकायदा तस्वीरें डालकर सबको चेतावनी देनी पड़ी “मछली खाओ जरूर, लेकिन सावधानी से.”

महिला के गले में फंसा मछली का कांटा

17 जून को एक शख्स ने फेसबुक पर कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें डालीं. उसका नाम है सुरियन बुप्पा-आर्ट और वो थाईलैंड का रहने वाला है. उसने बताया कि उसकी पत्नी मछली का सूप पी रही थी. सूप पीते-पीते गलती से मछली की एक छोटी हड्डी उसके गले में फंस गई. उसकी पत्नी को गले में बहुत तेज दर्द होने लगा. पहले उन्होंने घर के कुछ पुराने नुस्खे आजमाए, जैसे चावल खाना या ब्रेड के कुरकुरे किनारे चबाना, ताकि हड्डी नीचे चली जाए. लेकिन कुछ भी फायदा नहीं हुआ. फिर वो अस्पताल गईं. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्स-रे किया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिखा. लेकिन बाद में पता चला कि वो मछली की नुकीली हड्डी गले के पास की त्वचा के अंदर जाकर चुभ गई थी. सुरियन ने यह पोस्ट इसलिए की ताकि लोग सावधानी बरतें और मछली खाने से पहले ध्यान से देखें कि उसमें कोई हड्डी न हो.

एक्स-रे करने पर नहीं हुई पुष्टि

हालांकि अस्पताल में एक्स-रे करने के बाद कुछ नहीं मिला, लेकिन उस महिला सांग लैन के गले में अब भी दर्द हो रहा था. उसे और उसके पति को लगा कि मछली की हड्डी अब निकल गई है और बस अंदर थोड़ा-सा घाव रह गया है, जो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा. महिला ने सोचा कि अब दर्द की आदत डाल लेनी चाहिए. लेकिन दो हफ्ते बाद उसकी गर्दन सूज गई. उसे लगा कि शायद थायरॉइड से जुड़ी कोई परेशानी हो गई है, इसलिए वो फिर से डॉक्टर के पास गई.

बढ़ता गया दर्द

डॉक्टर ने फिर से एक्स-रे किया लेकिन कुछ भी गड़बड़ नहीं दिखी. उसने बस कुछ दवाइयां दीं और घर भेज दिया. घर आकर जब महिला अपनी गर्दन पर दर्द कम करने वाला पैच लगाने लगी, तो उसने उस जगह को हल्के से रगड़ा. तभी उसे कुछ चुभता हुआ महसूस हुआ. ध्यान से देखा तो गर्दन की त्वचा के नीचे से एक सफेद, नुकीली चीज बाहर आ रही थी. जब उसने थोड़ा दबाव डाला, तो हड्डी जैसा नुकीला सिर त्वचा से बाहर निकलने लगा.

फिर गर्द फाड़कर अचानक बाहर आया कांटा

जब उस महिला और उसके पति ने अपनी आंखों से वो नुकीली चीज गर्दन से निकलती देखी, तो वो दोनों बहुत हैरान रह गए. फिर क्या था, वो तीसरी बार दौड़कर अस्पताल गए. इस बार डॉक्टरों ने बहुत ध्यान से जांच की और आखिरकार उस महिला की गर्दन से 2 सेंटीमीटर लंबी मछली की हड्डी निकाल ही ली. ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने भी कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा मामला पहली बार देखा है. जहां मछली की हड्डी गले से निकलकर सीधा गर्दन की त्वचा के नीचे पहुंच गई हो.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स हैरान

बाद में महिला ने मीडिया से हंसते हुए कहा, "अब मछली खाना तो छोड़ ही दिया. शायद अब जिंदगी भर मछली से दूर ही रहूं!" इसके बाद यूजर्स की सोशल मीडिया पर कमेंट करने की होड़ लग गई. एक यूजर ने लिखा...अब से मछली खाते हुए मेरे हाथ कांपेंगे. एक और यूजर ने लिखा...जब भी खाओ तो संभलकर खाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मछली से दूर मत रहो, सावधानी से खाओ.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Parliament March: मारो, मारो, जान ले लो... जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, वहीं डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
मारो, मारो, जान ले लो... जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, वहीं डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget