एक्सप्लोरर

पेरू के रहस्मय रेगिस्तान से मिली 121 फुट लंबी 'बिल्ली', 2200 साल पुराना है रेखाचित्र

पुरातत्वविदों को 2200 साल पुराना बिल्ली का 121 फुट लंबा रेखाचित्र मिला है. खोजकर्ता पुरातत्वविदों के मुताबिक पेरू के नाज्का रेगिस्तान में स्थित एक पहाड़ी पर इस बिल्ली की 121 फीट लंबा रेखाचित्र है. नाज्का लाइंस पेरू में कई सदियों से संरक्षित है.

पेरू अपने रहस्मय रेगिस्तान के लिए जाना जाता है. बता दें कि यहां का नाज्का रेगिस्तान एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है. दरअसल पुरातत्वविदों को 2200 साल पुराना बिल्ली का 121 फुट लंबा रेखाचित्र मिला है.  खोजकर्ता पुरातत्वविदों के मुताबिक पेरू के नाज्का रेगिस्तान में स्थित एक पहाड़ी पर इस बिल्ली की 121 फीट लंबा रेखाचित्र है. नाज्का लाइंस पेरू में कई सदियों से संरक्षित है.

कई विशाल आकृतियों की हो चुकी है खोज

बता दें कि नाज्का साइंस धरती पर बने विशाल रेखाचित्र का एक ग्रुप है. यहां अब तक कई विशाल आकृतियों की खोज पुरात्तवविद कर चके हैं. इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुरात्तवविंदों ने नया रेखाचित्र अलास्का से अजेंटीना की ओर जाने वाले हाइवे के किनारे पर स्थित पहाड़ी पर पाया है.

300 से अधिक आकृतियां मिल चुकी है जानकारी के लिए बता दें कि नाज्का लाइंस में अब तक 300 से अधिक कई प्रकार की आकृतियों की खोज की जा चुकी है. ये आकृतियां पशु और ग्रह की है. वहीं पुरातत्वविद जॉनी इस्ला बताते हैं कि, बिल्ली का रेखाचित्र उस समय मिला जब दर्शकों को देखने के लिए बनी जगहों की सफाई की जा रही थी. उन्होने बताया कि करीब 2200 साल पहले लोगों ने बिना किसी मॉर्डन टेक्नॉलजी के इन चित्रों को बनाया था. यकीनन यह हर किसी की उत्सुकता बढ़ाता है. सफाई कार्य के दौरान नजर आए रेखाचित्र

पुरातत्वविद जॉनी इस्ला बताते हैं कि, वे सब एक रेखाचित्र तक बने रास्ते की सफाई का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान उन सब को कुछ ऐसी रेखाएं नजर आई जो नेचुरल नहीं हैं. उन सभी को ये देखकर आश्चर्य हुआ कि अभी भी नए चित्र मिल रहे हैं. वे कहते हैं कि अभी भी और रेखाएं हो सकती हैं. उन्होने यह भी जानकारी दी कि पिछले कुछ वर्षों में ड्रोन की सहायता से पहाड़ियों के सभी हिस्सों की तस्वीर लेने में उन्हे सफलता हासिल हुई है.

खत्म होने के कगार पर था रेखाचित्र

वहीं पेरू के संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि जब इस बिल्ली की खोज की गई तो वह बहुत मुश्किल से दिखाई दे रही थी.दरअसल यह रेखाचित्र खत्म होने के कगार पर था. इसी वजह यह थी कि बिल्ली का रेखाचित्र तीव्र पहाड़ी ढलान पर है और प्राकृतिक रूप से इस क्षरण भी हो रहा था.

कई हफ्तों तक चला संरक्षण और सफाई कार्य

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि कई हफ्तों तक लगातार संरक्षण और सफाई का कार्य चलाया गया तब जाकर बिल्ली जैसा रेखाचित्र उभरकर नजर आया. इसके रेखाचित्र 12 से 15 इंट मोटे हैं. पूरी आकृति की लंबाई 121 फुट है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि बिल्ली की इस आकृति को 200 ईसापूर्व निर्मित किया गया था. वहीं पुरातत्वविद इस्ला के मुताबिक बिल्ली की आकृति पराकास काल के आखिरी दिनों में बनाई गई है जो कि 500 ईसा पूर्व से 200 ईस्वी के बीच था.

जापानी शोधकर्ताओं ने 15 वर्षों तक किया शोध

बता दें कि पिछले साल नवंबर के महीने में पेरू के रहस्मय रेगिस्तान में 140 नाज्का लाइंस मिली थी जो करीब 2100 साल पुरानी बताई जाती हैं. जापानी रिसर्चर्स की टीम ने ड्रोन और एआई की सहायता से तकरीबन 15 वर्षों तक शोध कार्य किया था. नाज्का लाइंस में एक पक्षी, इंसान की शक्ल वाला जानवर, दो मुंह वाला सांप और एक किलर व्हेल मछली भी मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, गंगू इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल

कमलनाथ के खिलाफ दो घंटे के मौन धरने के बाद बरसे शिवराज, कहा- मुझे गाली दें लेकिन ऐसे बयान महिलाओं का अपमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bear Attack Viral Video : रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget