एक्सप्लोरर

15 बच्चों के 103 वर्षीय इराकी पिता ने तीसरी बार रचाई शादी, और अधिक बच्चे करने की है ख्वाहिश

हाजी मुखीलिफ फरहौद अल-मंसूरी नाम के एक इराकी शख्स ने बीते हफ्ते ही 37 साल की महिला से तीसरी शादी रचाई है. अल-मंसूरी की फैमिली में 15 बच्चे और 100 से अधिक पोते-पोतियां हैं.

कई लोगों के लिए शादी एक हसीन ख्वाब है, तो कुछ लोगों के लिए वंश आगे बढ़ाने का एक जरिए मात्र है. आमतौर पर लोग एक शादी करते हैं. कई बार एक से ज्यादा शादियों के भी किस्से देखने को मिल जाते हैं. उम्र के आखिरी पढ़ाव में व्यक्ति शादी करने की कम ही सोचता है. लेकिन एक इराकी शख्स हाजी मुखीलिफ फरहौद अल-मंसूरी (Hajji Mukheilif Farhoud Al-Mansouri) की सोच इससे जुदा है. इराक में रहने वाले अल-मंसूरी ने 103 साल की उम्र (103-year-old Iraqi man marriage) में हाल ही में 37 साल की महिला से तीसरी शादी रचाई है. शादी समारोह (Wedding Ceremony) में अल-मंसूरी के 15 बच्चे और 100 से अधिक पोते-पोतियां शामिल हुए. बता दें कि अल-मंसूरी "और बच्चों की ख्वाहिश" के चलते तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं. 

जानकारी के मुताबिक अल-मंसूरी इराक (Iraq) के अल-दिवानियाह (Al-Diwaniyah) नाम के शहर में रहते हैं. 1919 में जन्मे मंसूरी ने पिछले हफ्ते सोमार इलाके की एक 37 वर्षीय महिला से शादी की है. ऐसा उन्होंने दूसरी पत्नी के छोड़ कर जाने के कुछ महीनों बाद किया है. अल-मंसूरी के बेटे अब्दुल सलाम ने रुडॉ मीडिया नेटवर्क को जानकारी देते हुए बताया है कि "मेरी मां के मरने के 23 साल बाद मेरे पिता ने दूसरी शादी की. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी इसी साल घर छोड़कर अपने परिवार के पास चली गई. मेरे पिता ने कुछ महीने उनका इंतजार किया लेकिन जब वो नहीं लौटीं तो उन्होंने हमें तीसरी पत्नी ढूंढने के लिए कहा. उन्होंने तीसरी पत्नी ऐसी ढूंढने के लिए कहा जो और बच्चों को जन्म दे सकती हो."

अब्दुल सलाम ने आगे बताते हुए कहा "हमने एक अच्छी महिला ढूंढी, जिनका जन्म 1985 में हुआ था. हमने दोनों की सगाई करा दी फिर दोनों ने शादी रचा ली. पिता की तीसरी शादी में उनके बच्चे और नाती-पोते दोनों शामिल हुए." अल-मंसूरी ने रुडॉ से बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी जवान है और वो और बच्चे करने की इच्छा रखती हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी और बच्चों के मामले में अल-मंसूरी का बड़ा बेटा उनसे भी दो कदम आगे है. वो 72 साल का है और उसने 9 शादियां की हैं. 9 पत्नियों से उसकी 16 बेटियां और 17 बेटे हैं. मौजूदा वक्त में उनका बड़ा बेटा कधेमे चार पत्नियों के साथ शादी के बंधन में बंधा हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

तंबाकु प्रोडक्ट का एड करने से मना करने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, वायरल हुआ सिगरेट ब्रांड का पुराना एड

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है बेगिन सॉन्ग गा रही पिता और पुत्र की जोड़ी, दिल जीत लेगी परफॉर्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक- वीडियो वायरल
मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget