एक्सप्लोरर
BARC ने जारी की TRP रेटिंग्स, जानें किस पायदान पर है आपका पसंदीदा सीरियल
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 28 Sep 2017 04:11 PM (IST)
1/7

देखें बार्क इंडिया की ओर जारी किये गए आंकडे.
2/7

द ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (BARC) ने 38 वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है. इस हफ्ते की टीआरपी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. टीआरपी रेटिंग्स में राज करने वाले 'खतरों के खिलाड़ी 8' का नीचे गिरना इस हफ्ते भी जारी रहा. आगे की स्लाइड्स में जानें किस स्थान पर है आपका पसंदीदा सीरियल...
3/7

जी टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य' ने इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स में बड़ा धमाका किया है. 'कुंडली भाग्य' 6871 इंप्रेशन के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है.
4/7

कलर्स टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' इस हफ्ते भी टीआरपी रेटिंग्स में बड़े उलटफेर का शिकार हो गया है. इस हफ्ते शो को 5804 इंप्रेशन मिले हैं जो कि पिछले कई हफ्तों के तुलना में कम हैं. अब यह शो टीआरपी रेटिंग्स में पांचवे पायदान पर पहुंच गया है.
5/7

सब टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स में बढ़त बनाने में कामयाब हो गया है. यह सीरियल 5854 इंप्रेशन के साथ एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गया है.
6/7

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने टीआरपी रेटिंग्स में इस हफ्ते भी अपनी बढ़त को बनाये रखा. इस बार शो को 7566 इंप्रेशन मिले हैं जो कि दूसरे किसी सीरियल से कहीं ज्यादा है और इसी के साथ KBC सीजन 9 टॉप पर बना हुआ है.
7/7

जी टीवी का मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' टीआरपी रेटिंग्स में इस हफ्ते भी फायदे में रहा है. यह सीरियल 7394 इंप्रेशन के साथ रेटिंग्स में दूसरे पायदान पर बना हुआ है.
Published at : 28 Sep 2017 04:11 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
टेलीविजन
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
टेलीविजन
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
टेलीविजन
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें























