एक्सप्लोरर

Tinder पर पार्टनर ढूंढ़ने में अब AI करेगा मदद, कंपनी इस फीचर पर कर रही काम

Tinder Update: AI आपकी टिंडर प्रोफाइल ऐसी बना देगा जिससे इसे हर कोई पसंद करेगा. कंपनी एक नए फीचर पर काम रही है जो आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है.

Tinder's Profile Picture Picking Feature: क्या आप टिंडर का इस्तेमाल करते हैं? अगर जवाब हां है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, खबर उन लोगों के लिए विशेषकर अच्छी है जिन लोगों को टिंडर पर आसानी से पार्टनर नहीं मिलते. इसकी वजह प्रोफाइल का अट्रैक्टिव न होना या कुछ भी हो सकता है. टिंडर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसमें AI लोगों को उनकी एल्बम से 5 बेस्ट फोटो के बारे में बताएगा और इसे प्रोफाइल पर सेट करने लिए कहेगा. टिंडर के मालिक, मैच ग्रुप के मुख्य कार्यकारी, बर्नार्ड किम ने कहा कि एआई उन यूजर्स की चिंता को कम करेगा जो अपने प्रोफाइल के लिए बेस्ट फोटो नहीं ढूंढ पाते. 

उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में AI से जुड़े कई ऐसे फीचर्स ऐप में लाएगी जो लोगों के डेटिंग एक्सपीरियंस को बदल कर रख देंगे और इसे आसान भी बनाएंगे. इससे पिछले महीने टिंडर के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर मार्क वान रिस्विक ने संकेत दिया था कि ऐप यूजर्स को उनके बायोस लिखने में सहायता करने के लिए जेनरेटिव एआई का उपयोग करेगा. हालांकि अभी ये लाइव नहीं हुआ है. यूजर्स AI की मदद लेकर उनके इंट्रेस्ट और रिलेशनशिप गोल के हिसाब से अपने लिए बेस्ट Bio बना सकते हैं जिससे मैचिंग जल्दी हो. 

टिंडर के अलावा दूसरे डेटिंग ऐप्स में भी मिल रहा AI का सपोर्ट

टिंडर AI का इस्तेमाल ऐप में तेजी से कर रहा है ताकि वह मार्किट में कम्पीट कर पाएं. AI के आने के बाद बाजार में कई ऐसे ऐप्स आ गए हैं जो AI मदद लेते हुए लोगों को उनका पार्टनर ढूंढ़ने में मदद कर रहे हैं. बता दें, टिंडर एकलौता ऐसा ऐप नहीं है जो AI का इस्तेमाल कर रहा हो. इससे पहले बम्बल ने अनचाही नग्न तस्वीरों का पता लगाने और साइबर फ्लैशिंग से निपटने के लिए पिछले साल एआई की शुरुआत की थी. इस साल की शुरुआत में OKCupid ने भी ये घोषणा की थी कि वह जल्द ऐप में AI-लिखित मिलान प्रश्न जोड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आप मत करना ये गलती, जून महीने में 66 लाख से ज्यादा अकाउंट हुए बैन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget