एक्सप्लोरर

2025 तक ही फ्री रहेगा Galaxy AI फीचर्स! Samsung ने किया खुलासा

Samsung:सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के साथ एआई फीचर्स को पेश किया था, जिसका नाम गैलेक्सी एआई रखा गया है. इन एआई फीचर्स को कंपनी 2025 तक ही मुफ्त में मुहैया कराएगी.

Galaxy AI Features: सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की थी, जिसका नाम Samsung Galaxy S24 था. इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इन तीन स्मार्टफोन में Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, Samsung Galaxy S24 Ultra शामिल हैं. इन तीनों स्मार्टफोन की खास बात इनमें मिलने वाले एआई फीचर्स है, जो इससे पहले सैमसंग के किसी भी फोन में नहीं मिला था. 

सैमसंग का गैलेक्सी एआई फीचर्स

एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चर्चा पिछले कुछ महीनों से भारत समेत पूरी दुनिया में हो रही है. हर एक क्षेत्र में धीरे-धीरे इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए स्मार्टफोन में भी कुछ एआई फीचर्स को शामिल करने की शुरुआत कर दी गई है, ताकि लोगों के लिए फोन में कुछ और भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके.

अब सैमसंग ने अपनी एस24 सीरीज के स्मार्टफोन के अलावा कुछ अन्य स्मार्टफोन्स और टैबलेट में भी गैलेक्सी एआई फीचर्स को शामिल करने का ऐलान कर दिया है. हालांकि, इस बीच सैमसंग ने एक और बड़ा ऐलान किया है कि गैलेक्सी एआई फीचर्स की सुविधा यूज़र्स को ज्यादा दिनों तक मुफ्त में नहीं दी जाएगी. अभी तक यूज़र्स को सैमसंग के चुनिंदा स्मार्टफोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है, लेकिन कंपनी का कहना है कि यूज़र्स को सिर्फ 2025 तक ही गैलेक्सी एआई फीचर्स मुफ्त में मिलेंगे. 

2025 के बाद एआई फीचर्स के लिए देने होंगे पैसे?

सैमसंग ने ऐलान किया है कि गैलेक्सी एआई फीचर्स सैमसंग के सपोर्टेड डिवाइस में 2025 के अंत तक ही मुफ्त में मिलेंगे. हालांकि, 2025 के बाद क्या होगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. क्या सैमसंग के फोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए पैसे खर्च करने होंगे, इसके बारे में भी कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने फोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स के कुछ लिमिटेड सर्विसेज़ को मुफ्त में मुहैया करा सकते हैं.

बहरहाल,  गुरुवार, 22 फरवरी को सैमसंग ने घोषणा की है कि वो OneUI 6.1 Update के जरिए अपने कुछ अन्य स्मार्टफोन और टैबलेट में भी एआई फीचर्स को पेश किया है. इन डिवाइस में Galaxy S23 series, Galaxy S23 FE, Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, और Samsung Galaxy Tab S9 Series के नाम शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि वो इस साल के मार्च महीने से इन डिवाइस में एआई फीचर्स को रोलआउट करना शुरू कर देगी.

यह भी पढ़ें: Gemini AI Model पर काम करने वाले कर्मचारी को Google ने अचानक नौकरी से निकाला, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget