एक्सप्लोरर

घंटो गेमिंग करने पर भी एकदम Cool रहेगा OnePlus 11 Concept फोन, मिलेगा एक्टिव Cryoflux कूलिंग सिस्टम

वनप्लस 11 कांसेप्ट फोन में आपको कंपनी कूलिंग सिस्टम देगी जिससे ये फोन लगातार गेमिंग करने पर भी गर्म नहीं होगा. आज एमडब्लूसी 2023 में कंपनी ने इस फोन को पेश किया है.

Oneplus 11 Concept Phone: इस साल का सबसे बड़ा मोबाइल शो बार्सिलोना में आज से शुरू हो गया है जो 2 मार्च तक चलेगा. मोबाइल शो में अलग-अलग मोबाइल कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन, एडवांस टेक्नोलॉजी, नए कांसेप्ट फोन आदि कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को शोकेस करेंगे. इस बीच चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने वनप्लस 11 कांसेप्ट फोन की झलक एमडब्ल्यूसी 2023 में दिखा दी है. इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें ग्राहकों को एक्टिव Cryoflux कूलिंग सिस्टम मिलेगा ताकि लगातार यूज करने पर भी ग्राहक इस फोन को बिना हीट हुए इस्तेमाल कर पाए. अक्सर आपने ये एक्सपीरियंस किया होगा कि जब आप मोबाइल फोन पर घंटों लगातार काम करते हैं या गेम खेलते हैं या हैवी ऐप्स चलाते हैं तो ये हीट होने लगता है. लेकिन वनप्लस 11 कांसेप्ट फोन के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और इसमें मिलने वाले कूलिंग सिस्टम की वजह से मोबाइल फोन का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रह सकता है.

वनप्लस 11 कांसेप्ट फोन को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इंटरनेट पर जो जानकारी सामने है उसके मुताबिक, इस मोबाइल फोन में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है. मोबाइल फोन में आपको 6.7 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. वनप्लस 11 कांसेप्ट फोन में बैकसाइड पर एलईडी लाइट देखने को मिलती है जिस तरह नथिंग फोन वन में कंपनी ने दी हुई है. इस फोन पर नीली लाइट आपको दिखेगी. 

Realme GT 3 होगा लॉन्च

रियल मी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में कल अपना नया स्मार्टफोन रियलमी GT 3 को सबके बीच रखेगी. इस मोबाइल फोन की जो यूएसपी रहेगी वह है इसका 240 वॉट का फास्ट चार्जर. ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 240 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन 9.5 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा और 4 मिनट पर करीब 50% बैटरी चार्ज हो जाती है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 150 वॉट की चार्जिंग के साथ भी पेश कर सकती है.

Realme GT 3 में 6.74 इंच की एलइडी स्क्रीन मिलेगी जो 144hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. मोबाइल फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 प्रोसेसर पर काम करेगा. 

यह भी पढें: Xiaomi 13 सीरीज के तहत एक साथ तीन स्मार्टफोन हुए लॉन्च, हर फोन की अपनी है खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget