एक्सप्लोरर

Realme GT 7 Pro हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी

Realme GT 7 Pro: रियलमी ने भारत में अपना एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन की चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही थी. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

Realme GT 7 Pro Specifications: रियलमी ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो कंपनी का एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. इस फोन की चर्चा भारत के स्मार्टफोन मार्केट में पिछले काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन आज यानी 26 नवंबर की दोपहर 12 बजे आयोजित हुए एक इवेंट में रियलमी ने अपने इस धांसू फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

डिस्प्ले और कैमरा कैसा है?

Realme GT 7 Pro को कंपनी ने एआई पावरहाउस का नाम दिया है. इसका मतलब है कि कंपनी ने अपने इस नए फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स दिए हैं. हालांकि, रियलमी के इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें तो कंपनी ने इसमें 6.78 इंच की 8T LPTO Samsung Eco2 1.5K OLED पंच होल स्क्रीन दी है, जिसके लिए कंपनी ने कई बड़े-बड़े दावे भी किए हैं. इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है. फोन के डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी दी जा रही है. 

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पिछले हिस्से पर कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसका पहला कैमरा 50MP IMX906 OIS सेंसर के साथ आता है. वहीं, फोन का दूसरा बैक कैमरा 50MP IMX882 पेरिस्कोप लेंस के साथ आता है. वहीं, फोन का तीसरा बैक कैमरा 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इस फोन में रियलमी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

फोन का धांसू प्रोसेसर और दमदार बैटरी

रियलमी ने अपने इस नए फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट दिया है, जिसकी वजह से फोन का प्रोसेसर भी धांसू होने की उम्मीद है. कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है.

यह फोन Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS पर काम करता है. इसके अलावा फोन में 5800mAh की एक बड़ी दमदार बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट करती है.

वेरिएंट्स, कीमत और सेल

इस फोन का पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स के साथ इस फोन को सिर्फ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन को 4,749 रुपये प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है. यह ईएमआई प्लान 12 महीनों का होगा.

इस फोन का दूसरा वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 65,999 रुपये है, लेकिन फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स के साथ इस फोन को सिर्फ 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

इस फोन की फर्स्ट सेल 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी. यूज़र्स इस फोन को रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न के शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

BGMI 3.5 Update: नई थीम और रोमांचक फीचर्स का चला पता, पढ़ें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget