एक्सप्लोरर

पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के साथ 11 मार्च को एंट्री मारेगा iQOO का नया फोन! जानें कैसा होगा डिजाइन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO जल्द ही बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी iQoo Neo 10R 5G को बाजार में लॉन्च करने वाली है जिसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ गया है.

iQOO Neo 10R: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO जल्द ही बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी iQoo Neo 10R 5G को बाजार में लॉन्च करने वाली है जिसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ गया है. दरअसल, इस फोन को 11 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले, कंपनी ने इस फोन की कुछ फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है. हाल ही में जारी टीज़र में iQoo ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

दमदार चिपसेट और परफॉर्मेंस

कंपनी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ये फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ बाजार में लॉन्च होगा. इस चिपसेट को LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा जिससे यह बेहद फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस देगा. भारत में इस चिपसेट वाले अन्य स्मार्टफोन्स की बात करें तो Realme GT6, Poco F6 और Honor 200 Pro जैसे डिवाइसेस पहले ही इस प्रोसेसर के साथ आ चुके हैं.

डिजाइन और कलर ऑप्शंस

iQoo Neo 10R 5G भारत में एक एक्सक्लूसिव "Raging Blue" कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा. इसके अलावा हाल ही में सामने आए टीज़र में फोन का एक डस्टी-गोल्डन वेरिएंट भी देखा गया है जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है.

डिजाइन के मामले में, स्मार्टफोन में स्क्वोवल (स्क्वायर + ओवल) शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा. इस कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट भी होगा.

कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस

कैमरा सेटअप की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसके कैमरा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं करी है. लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iQoo Neo 10R 5G में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का वाइड-एंगल लेंस होने की संभावना है. वहीं, इसमें 1.5K का OLED डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगा.

बैटरी और स्टोरेज

लीक्स के मुताबिक पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 6,400mAh की दमदार बैटरी भी देखने को मिल सकती है. ये बैटरी यूजर को लंबे समय तक बैकअप भी प्रदान करेगी. वहीं, माना जा रहा है कि ये फोन 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में एंट्री ले सकता है.

कितनी होगी कीमत

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर वाले अन्य फोन्स की तुलना में यहह एक बजट फ्रेंडली गेमिंग स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

फ्री में चाहिए नए OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar का सब्सक्रिप्शन? आज ही करें यह रिचार्ज

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget