एक्सप्लोरर

Infinix Smart 9 HD Review: बजट सेगमेंट में दमदार कैमरा और बैटरी, जानें क्या है हमारा एक्सपीरियंस

Infinix ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Smart 9 HD को ₹6,699 की किफायती कीमत में पेश किया है. यह फोन MediaTek Helio G50 प्रोसेसर, 3GB RAM, 64GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी, और 13MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है.

Infinix Smart 9 HD Review in Hindi: Infinix ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Smart 9 HD को ₹6,699 की किफायती कीमत में पेश किया है. यह फोन MediaTek Helio G50 प्रोसेसर, 3GB RAM, 64GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी, और 13MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है. लेकिन क्या यह फोन बजट सेगमेंट में अपनी जगह बना सकता है, खासकर Itel Zeno 10 जैसे प्रतिद्वंद्वियों के सामने? मैंने इस डिवाइस को कुछ समय तक इस्तेमाल किया और यह रहा मेरा अनुभव.

अंतिम निर्णय

Infinix Smart 9 HD एक बैलेंस्ड बजट स्मार्टफोन है, जो अच्छे मल्टीमीडिया अनुभव, बेहतरीन कैमरे और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है. अगर आप सीमित बजट में एक भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. Infinix Smart 9 HD 6,699 रुपये में एक बढ़िया बजट स्मार्टफोन है, जिसमें बेहतरीन डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा कैमरा परफॉर्मेंस मिलता है. इसका परफॉर्मेंस एवरेज है, लेकिन इस सेगमेंट में यह एक सामान्य बात है. अगर आप 10,000 रुपये के अंदर एक भरोसेमंद फोन चाहते हैं, जिसमें अच्छा कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ हो, तो Infinix Smart 9 HD एक अच्छा विकल्प हो सकता है.


Infinix Smart 9 HD Review: बजट सेगमेंट में दमदार कैमरा और बैटरी, जानें क्या है हमारा एक्सपीरियंस

हमें क्या अच्छा लगा

  • अच्छा डिजाइन (IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ)
  • शानदार डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर्स
  • बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस (खासकर अच्छी रोशनी में)
  • लंबी बैटरी लाइफ

हमें क्या अच्छा नहीं लगा

  • चार्जिंग स्पीड थोड़ी धीमी है
  • परफॉर्मेंस मल्टीटास्किंग के दौरान हल्का स्लो लग सकता है

डिज़ाइन और डिस्प्ले

फोन का डिज़ाइन सिंपल लेकिन आकर्षक है. इसका बैक पैनल ग्लास जैसी फिनिश के साथ आता है, जो उंगलियों के निशान कम पकड़ता है. फोन का कैमरा सेटअप रिंग कटआउट डिज़ाइन के साथ आता है, जिससे यह ज्यादा उभरा हुआ नहीं लगता. यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में एक अच्छी सुविधा है. फोन में 6.7-इंच का HD+ (1600x720p) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है. इनडोर ब्राइटनेस अच्छी है, लेकिन धूप में स्क्रीन पर कंटेंट देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. फोन में डुअल स्पीकर सेटअप है, जिससे ऑडियो क्वालिटी अच्छी मिलती है.



Infinix Smart 9 HD Review: बजट सेगमेंट में दमदार कैमरा और बैटरी, जानें क्या है हमारा एक्सपीरियंस

कैमरा परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 13MP का डुअल-कैमरा सेटअप है, जो अच्छी डायनामिक रेंज और कलर कॉन्ट्रास्ट देता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो स्किन टोन को नेचुरल और डिटेल्ड कैप्चर करता है. डेलाइट फोटोग्राफी की बात करें तो यह अच्छी रोशनी में फोटो की कलर सटीकता अच्छी है, हालांकि कुछ फोनों में ज्यादा सैचुरेशन मिलता है. वहीं, अगर लो-लाइट फोटोग्राफी की बात करें तो ये कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस औसत है, और कई बार तस्वीरों में हरा टिंट आ सकता है. एज डिटेक्शन कभी-कभी सही से काम नहीं करता, जिससे सही पोर्ट्रेट फोटो लेने में कोशिश करनी पड़ सकती है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Helio G50 चिपसेट दिया गया है, जो नॉर्मल टास्क जैसे सोशल मीडिया ब्राउज़िंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और टेक्स्टिंग के लिए अच्छा है. डिवाइस में 3GB LPDDR4X RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. COD: Mobile और BGMI जैसे गेम निचले ग्राफिक्स सेटिंग्स पर ही अच्छे से चलते हैं. 3 से ज्यादा ऐप्स खोलने पर हल्का लैग महसूस हो सकता है, लेकिन यह इस प्राइस रेंज में सामान्य है. यह फोन XOS (Android 14 GO Edition) पर चलता है, जो स्मूथ एक्सपीरियंस देता है. कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स मिलते हैं, जिन्हें अनइंस्टॉल या डिसेबल किया जा सकता है.


Infinix Smart 9 HD Review: बजट सेगमेंट में दमदार कैमरा और बैटरी, जानें क्या है हमारा एक्सपीरियंस

बैटरी और चार्जिंग

पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो एक पूरा दिन आसानी से निकाल देती है. ये बैटरी 10W के चार्जिंग को सपोर्ट करता है. साथ ही यह 20% से 100% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे लगाता है. लो-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और पावर-एफिशिएंट चिपसेट बैटरी बैकअप को बढ़ाने में मदद करते हैं.

कीमत और उपलब्धता

फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को 6699 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा है. इसे आप कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट से भी खरीद सकते हैं. साथ ही ये अन्य रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है. कंपनी ने इस डिवाइस को मिंट ग्रीन, कोरल गोल्ड, मैटेलिक ब्लैक और नियो टाइटेनियम जैसे रंगों में बाजार में उतारा है.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk ने फिर बदला अपना X यूज़रनेम! जानें क्या होता है 'Harry Bolz' नाम का मतलब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget