एक्सप्लोरर

Mobile Use : मोबाइल पर समय बिताने में भारत चौथे नंबर पर, इंडोनेशिया को मिला है पहला स्थान

Mobile Use :  मोबाइल पर सबसे ज्यादा वक्त बिताने के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है. नंबर-1 स्थान पर इंडोनेशिया है.

Mobile Use :  स्मार्टफोन ने कई मायनों में लोगों की जिंदगी बदल दी है. आज यह अधिकतर लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चैटिंग, कॉलिंग व जरूरी काम के अलावा मोबाइल गेम खेलने व मनोरंजन का भी साधन बन चुका है. घर हो या बाहर या फिर ऑफिस आप हर जगह अधिकतर समय लोग मोबाइल का यूज करते दिख जाएंगे. इसी का नतीजा है कि मोबाइल पर सबसे ज्यादा वक्त बिताने के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. हाल ही में एक रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में और क्या है.

इंडोनेशिया नंबर 1 पर

मोबाइल ऐप एनालिस्ट कंपनी ऐप एनी (App Annie) ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट जारी की है. इसमें बताया गया है कि इंडोनेशिया में लोग रोजाना 5.5 घंटे का समय बिताते हैं. इस डेटा के साथ इंडोनेशिया मोबाइल पर अधिक समय बिताने के मामले में नंबर-1 पर है. ब्राजील 5.4 घंटे के साथ नंबर 2 पर और दक्षिण कोरिया 5 घंटे के साथ तीसरे नंबर पर है. भारत में लोग 4.8 घंटे का समय रोजाना मोबाइल पर बिताते हैं. इस डेटा के साथ भारत इस मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है. 4.8 घंटे के साथ ही मैक्सिको पांचवें नंबर पर काबिज है.

पिछले साल की तुलना में बढ़ा आंकड़ा

अगर इस रिपोर्ट को देखें तो पता चलता है कि पिछले साल की पहली तिमाही में यह आकंड़ा 4 घंटे का था. इस बार इसमें .8 की बढ़ोतरी हुई है. जो रोजाना 4.8 घंटे का समय बिताने का आंकड़ा है, उसमें सबसे अधिक लोग गेम खेलने वाले हैं.

ऐप डाउनलोड करने के मामले में भी बढ़ोतरी

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में मोबाइल ऐप डाउनलोडिंग के मामले में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की है. इस दौरान 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इस टाइम पीरियड में डाउनलोड होने वाले कुल ऐप की संख्या 24 हजार करोड़ तक पहुंच गई. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इंडिया मोबाइल गेमिंग में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. प्रत्येक पांचवां मोबाइल गेम ऐप भारत में ही डाउनलोड किया जाता है.

ये भी पढ़ें

Mobile Safety Alert : कबाड़ में मोबाइल बेचने वालों के लिए खतरे की घंटी, हैकर्स चुरा सकते हैं आपका पर्सनल डेटा, बरतें सावधानी

WhatsApp: सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं आया Friend in Need वाला मैसेज, ध्यान दिया तो हैकर्स बना लेंगे शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग
क्या है Bio Solar टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बढ़ जाती है सोलर पैनल की ताकत
क्या है Bio Solar टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बढ़ जाती है सोलर पैनल की ताकत

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget