एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने के लिए शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है. क्योंकि इस दौरान लोग काम से फ्री होकर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं.

आज के डिजिटल दौर में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो-वीडियो शेयर करने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह लाखों क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए कमाई और पहचान बनाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी पोस्ट या रील ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. लेकिन क्या आपको पता है कि पोस्ट करने का सही समय आपके व्यूज और एंगेजमेंट को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है? आइए जानते हैं कि 2026 के ताजा डेटा के मुताबिक इंस्टाग्राम पर कब पोस्ट करना सबसे फायदेमंद है.

सुबह और शाम के समय में 

अलग-अलग सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एंगेजमेंट वीकडेज यानी सोमवार से शुक्रवार के दौरान सुबह और शाम के वक्त देखने को मिलती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीकडेज पर सुबह 7 से 9 बजे, दोपहर 11 से 1 बजे और शाम 5 से 9 बजे के बीच पोस्ट करना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि इसी दौरान ज्यादातर लोग ऑफिस जाने से पहले, लंच ब्रेक में या शाम को फुर्सत के समय फोन स्क्रॉल करते हैं.

हफ्ते के कौन सा दिन हैं सबसे बेहतर

सिर्फ समय ही नहीं, हफ्ते का दिन भी बहुत मायने रखता है. ज्यादातर एनालिटिक्स रिपोर्ट्स इस बात पर सहमत हैं कि मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा रीच और एंगेजमेंट मिलती है. इसके उलट सोमवार, शुक्रवार और वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को एंगेजमेंट कम रहती है, क्योंकि इन दिनों लोगों की सोशल मीडिया एक्टिविटी थोड़ी कम हो जाती है.

रील्स के लिए अलग है टाइमिंग

अगर आप रील्स पोस्ट करते हैं, तो इसका पैटर्न फीड पोस्ट से थोड़ा अलग है. कई स्टडीज में पाया गया है कि सुबह जल्दी, करीब 5 बजे का समय भी रील्स के लिए काफी असरदार साबित हो रहा है, क्योंकि इस दौरान एल्गोरिदम कंटेंट को पहले इंडेक्स कर लेता है, जिससे बाद में सुबह के समय ज्यादा लोगों तक पोस्ट पहुंच जाती है. इसके अलावा सुबह 8 से दोपहर 12 बजे यानी ऑफिस आने-जाने के समय और शाम 6 से 9 बजे का विंडो भी रील्स के लिए अच्छा माना जाता है. 

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

हर अकाउंट के लिए एक जैसा नियम नहीं

हालांकि यह समझना जरूरी है कि कोई भी एक ही सही समय सभी के लिए काम नहीं करता. हर क्रिएटर के फॉलोअर्स की अपनी आदतें होती हैं, जो उनकी इंडस्ट्री, उम्र और लोकेशन पर निर्भर करती हैं. इसलिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि इंस्टाग्राम के प्रोफेशनल डैशबोर्ड में जाकर देखें कि आपके अपने फॉलोअर्स कब सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं.

यह भी पढ़ें - MacBook में नहीं मिल रहा Right Click? ऐसे करें Windows जैसा सेटअप

मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget