एक्सप्लोरर

Xiaomi से लेकर Oppo ने लॉन्च किए ये गैजेट्स, जानें क्या है कीमत

शाओमी ने उनके लिए नया नोटबुक लाया है. एमआई नोटबुक 14 के इस एडिशन को एमआई नोटबुक 14 ई-लर्निंग नाम दिया गया है. वहीं ओप्पो ने भी अपना सस्ता मॉडल A15 लॉन्च कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है इनकी कीमत

फेस्टिव सीजन से ठीक पहले टेक मार्केट में एक के बाद एक लॉन्च हो रहे हैं. पिछले हफ्ते मार्केट में oppo से लेकर Xiaomi ने अपने-अपने डिवाइसेस को लॉन्च किया है, ताकि बिक्री में इजाफा मिल सके.आइए जानते हैं इन डिवाइसेस के बारे में.

Oppo A15 का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च Oppo A15 भारत में लॉन्च हुआ है. यह फोन 2GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आया है. इस फोन में 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है लगा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है. इसके बैकपैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक फीचर का सपोर्ट मिलता है. वहीं यह Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए Oppo A15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है. इस फोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Xiaomi ने उतारा Mi Notebook 14 ई-लर्निंग एडिशन शाओमी ने उनके लिए नया नोटबुक लाया है. एमआई नोटबुक 14 के इस एडिशन को एमआई नोटबुक 14 ई-लर्निंग नाम दिया गया है. इसमें इंटेल 10 जनरेशन कोर आई3 -10110यू (2.1 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर है, जिसे 4.1 गीगाहर्ट्ज तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 8 जीबी डीडीआर 4 है और 256 जीबी का साटा एएसडी यानी ड्राइव है. एमआई नोटबुक 14 ई-लर्निंग में एचडीएमआई, दो यूएसबी 3.1पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है. भारतीय बाजार में इस लैपटॉप की कीमत 34,999 रुपए रखी गई है.

Beetel के मेड इन इंडिया पावर बैंक Beetel ने अपने Flix ब्रांड के तहत 10,000 mAh के पावरबैंक भारत में तीन पावरबैंक पेश किए हैं जिनमें फ्लिक्स मैराथन 10K स्लिम, फिलक्स डेकाथॉन 10K स्लिम और फिलक्स डेकॉथॉन 10K पॉकेट शामिल हैं. इन पावरबैंक की कीमत 1,499 रुपये है. इन सभी पावरबैंक के साथ 400 दिनों की वारंटी दी जा रही है.इसके अलावा इनमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की भी सुविधा मिलती है, ये सभी पावर बैंक फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं. इन पावरबैंक में 10,000 mAh की लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है. जोकि इन पावरबैंक्स में 10 वॉट और 12 वॉट की फास्ट चार्जिंग देती है.ये पावरबैंक डुअल यूएसबी पोर्ट्स के साथ आते हैं. इतना ही नहीं सभी पावरबैंक में एक LED इंडिकेटर भी दिया है जोकि बैटरी के चार्ज होने और डिस्चार्ज होने की जानकारी देता है.

Rapz ने लॉन्च किए ईयरबड्स Rapz ने भारत में एक साथ कई ईयरबड्स और नेकबैंड लॉन्च किये हैं. ईयरबड्स की कीमत 899 रुपये से शुरू होती है और नेकबैंड की शुरुआती कीमत 999 रुपये है. इनका मुकाबला redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों से होगा. विस्तार से बात करने तो कंपनी ने भारत में सात ईयरबड्स उतारे हैं, जिनमें RAPZ-X1, RAPZ-X1 Pro, RAPZ-X1 Sportz, RAPZ-X2, RAPZ-X2 Pro, RAPZ-X3, RAPZ-X5 शामिल हैं. वहीं नेकबैंड में RAPZ-U1 और RAPZ-U2 शामिल हैं. फीचर्स की बता करें तो इन नेकबैंड में कॉलिंग, प्ले/पॉज और गूगल/एपल सिरी के लिए असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है.नेकबैंड को वाटरप्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिलती है.

20 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक वाला वायरलेस ईयरबड्स Lumiford ने redmi, Realme और OnePlus को चुनौती देने के लिए वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिया है. इस ईयरबड्स की कीमत 1,799 रुपये है. Lumiford Max N60 का वजन महज 23 ग्राम है. इसमें 240mAh की 3.7V बैटरी लगी है और कंपनी का दावा है कि इसमें 20 घंटे का म्यूजिक प्ले-बैक सपोर्ट मिलता है. इस ईयरबड्स में इन-लाइन रिमोट और माइक्रोफोन मिलता है. इसके अलावा इनमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0 का सपोर्ट मिलता है, और ये 10 मीटर तक की दूरी तक के डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है. इतना ही नहीं ये ट्रू वायरलेस ईयरफोन IPX5 वाटर रेसिस्टेंस फीचर के साथ आता है. बेहतर साउंड के लिए इसमें डीप बास मिलता है.

ये भी पढे़ं

Sony ने लॉन्च किया 65 इंच 4K OLED TV, ये है टॉप OLED TV की लिस्ट Gaming smartphones: पावरफुल प्रोसेसर के साथ गेमिंग का मजा हुआ दोगुना, जानें क्या है फीचर्स
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget