एक्सप्लोरर

Sony ने लॉन्च किया 65 इंच 4K OLED TV, ये है टॉप OLED TV की लिस्ट

आजकल स्मार्ट टीवी का ज़माना है. LED टीवी के बाद अब OLED टीवी लोगों की पसंद बनती जा रही हैं. ओएलईडी टीवी में आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है. हालांकि इन टीवी की कीमत एलईडी टीवी से काफी ज्यादा होती है आइये जानते में मार्केट की टॉप OLED TV कौन सी हैं.

आजकल टीवी इंडस्ट्री में आए दिन नई टेक्नोलॉजी आ रही हैं. टीवी की हाई पिक्चर क्वालिटी, शार्प कलर, और 4K हाई रेज्यूलेशन के साथ-साथ साइज घर में ही सिनेमा जैसा फील कराती है. कुछ दिनों पहले तक LCD फिर LED और अब OLED का चलन है. हाल में सोनी ने अपना नया स्मार्ट A8H 4K OLED TV भारत में लॉन्च किया है. इस स्मार्ट टीवी में 65 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा इस टीवी को शानदार साउंड के लिए Acoustic Surface Audio सिस्टम मिला है, जिसमें दो सब वूफर मौजूद हैं. आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले A8G Bravia OLED 4K टीवी को ग्लोबल मार्केट में उतारा था. आइये जानते हैं क्या होती है  OLED टेक्नोलॉजी और भारत में मिलने वाली टॉप OLED TV कौन सी हैं.

क्या हैं OLED टेक्नोलॉजी OLED TV साइज और वेट के हिसाब से काफी कॉम्पेक्ट होती हैं. OLED का मतलब होता है 'Organic Light-Emitting Diode' और ये डिस्प्ले टेक्नॉलजी है. इस टेक्नॉलजी में दो कंडक्टर्स के बीच कार्बन बेस्ड एक फिल्म लगाई जाती है. यह कंडक्टर करंट जारी करता है और इससे फिल्म से लाइट निकलती है. इन्हें घुमावदार टीवी भी कहा जाता है. भारत में सबसे पहले टीवी कंपनी LG ने OLED TV लॉन्च की थी.

ये हैं भारत में मिलने वाली टॉप 5 OLED TV Sony A8H OLED TV- Sony के इस 65 इंच के ओएलईडी में आपको अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले मिलेगा. जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है. इस टीवी में शानदार साउंड के लिए डॉल्बी Atmos और Acoustic Surface Audio सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इस टीवी को सोनी के X1 अल्टीमेट पिक्चर प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है. कंपनी ने Sony A8H टीवी में 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी है. इसके साथ ही टीवी को बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिला है. कंपनी ने Sony A8H 4K OLED टीवी की कीमत 2,79,990 रुपये रखी है. इस टीवी को सोनी के रिटेल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon India से खरीदा जा सकता है

LG AI THINQ OLED77W8PTA- टीवी मार्टेक में एलजी की अच्छी पकड़ है. LG ने हाल ही में अपने महंगे टीवी में OLED TV को लॉन्च किया है. एलजी का ये AI THINQ OLED77W8PTA मॉडल है जो साइज में काफी पतला है. 77 इंच के टीवी में वॉल ब्रैकेट के साथ गैलरी डिजाइन दिया गया है. ये टीवी हैंड्स-फ्री वॉइस रिकॉग्निशन फंक्शन से लैस हैं. एलजी का कहना है कि इस टीवी की पिक्सेल डेन्सिटी 4K स्क्रीन्स से 4 गुना ज्यादा है. इसमें 4K से भी ज्यादा शॉर्प इमेज नज़र आती है. इस मॉडल की कीमत 32.9 लाख रुपये तक है.

Sony BRAVIA - A9F Series 4K HDR TV- अपनी शानदार साउंड क्वालिटी के लिए फेमस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने भी हाल में A9F Series 4K HDR TV के दो वेरियंट मार्केट में लॉन्च किए हैं. जिसमें KD-55A9F 55 इंच और KD-65A9F 65 इंच के दो मॉडल शामिल हैं. कंपनी की ओर से 55 इंच वाली टीवी की कीमत 3 लाख 99 हजार 990 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 5 लाख 59 हजार 990 रुपए रखी गई है. ब्राविया OLED टीवी में वॉयस सर्च, सेंटर स्पीकर और कनेक्टिविटी के लिए 3 यूएसबी पोर्ट, 4 HDMI पोर्ट्स, ब्लूटूथ 4.2, डिजिटल ऑडियो आउटपुट और हेडफोन जैक जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं. दोनों मॉडल में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इस टीवी में आपको 16 जीबी का स्टोरेज भी मिलता है.

LG OLED 55B7T Model- एलजी ने अपना दूसरा मॉडल LG OLED 55B7T भी लॉन्च किया. यह टीवी एचडीआर कन्टेंट के Dolby Vision में मौजूद है. टीवी में High Dynamic Range से पिक्चर क्वालिटी बहुत बिल्कुल शार्प नजर आती है. इस टीवी में आपको डॉल्बी एटमॉस, इनफिनिट कलर कन्ट्रास्ट और वेब-ओएस भी मिलता है. टीवी का साइज 55 इंच का है जिसकी कीमत 2.25 लाख रुपये है. ये टीवी आपके बजट के हिसाब से शानदार है.

METZ 55 INCH 4K UHD OLED TV- जर्मनी की कंपनी Metz ने भी अपनी शानदार OLED TV पेश कर दी है. इंडियन मार्केट में 55 इंच के इस टीवी की कीमत कीमत करीब 1 लाख से शुरु होती है. 3.6 एमएम की मोटाई वाले इस टीवी के फीचर्स की बात करें तो 4K UHD और रेज्यूलेशन 3840 x 2160 पिक्सल, True HDR, Self-Luminous डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और HDMI ARC सपोर्ट दिया गया है. इस टीवी में शानदार साउंड क्वालिटी के लिए DTS-X Pro ऑडियो सपोर्ट दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget