एक्सप्लोरर

New Sales Record: Xiaomi के इस फोन ने तोड़े बिक्री के सभी रिकॉर्ड, सिर्फ एक हफ्ते में की 200 करोड़ की सेल

Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने बताया कि Mi 11 Lite स्मार्टफोन की पहले हफ्ते में 200 करोड़ रुपये की सेल की है. स्लिम फॉर्म फैक्टर होने की वजह से इस फोन को भारत में खूब पसंद किया जा रहा है.

पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपना स्मार्टफोन  Mi 11 Lite लॉन्च किया था, जिसे यहां जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है. इस फोन ने भारत में बिक्री के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. महज एक हफ्त में इस फोन की 200 करोड़ रुपये की सेल हो गई है. इसकी पहली सेल में करीब 85 हजार यूनिट्स की बिक्र हुई. ये फोन पतला और हल्का होने की वजह से यूजर्स को अट्रैक्ट कर रहा है. साथ ही इसमें कंपनी ने लेटेस्ट फीचर्स भी दिए हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 

इतनी है कीमत
Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तय की गई है, जबकि फोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 23,999 रुपये है.

स्पेसिफिकेशंस
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर से लैस है. ये फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो Mi 11 Lite फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो-मैक्रो लेंस दिया जाएगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर और कनेक्टिविटी
पावर के लिए फोन में 4250mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी जैसे फीचर्स हैं. ये शाओमी का अब तक का सबसे हल्का फोन है. इका वजन महज 157 ग्राम है. 

OnePlus Nord CE 5G से होगा मुकाबला
Xiaomi Mi 11 Lite का भारत में OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर से लैस है. फोन में जबरदस्त कैमरे दिए गए हैं. इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, 2MP डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का शानदार कैमरा है.  वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4500mAh की जबरदस्त बैटरी दी गई है. इसकी बैटरी Warp Charge 30T को सपोर्ट करती है. इसके के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Tecno Spark Go 2021: 6,699 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno का नया स्मार्टफोन, दमदार है बैटरी

Samsung Galaxy F22: भारत इस दिन लॉन्च होगा सैमसंग का नया फोन, 48MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget