एक्सप्लोरर

Tips: आपको कौन सा AC खरीदना चाहिए? विंडो या स्पिलिट, जानिए- दोनों के फायदे-नुकसान

AC खरीदते वक्त आपको इसकी कैपेसिटी, एनर्जी एफिशियंसी, एयर क्वालिटी, स्पीड, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के बारे में ध्यान रखना चाहिए. हमेशा ध्यान रखें जितने ज्यादा रेटिंग वाला एसी होगा वह कम बिजली की खपत करेगा.

देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है. ऐसे में बिना एसी के रहना बहुत ही मुश्किल है. अक्सर लोग जब नया एसी खरीदने जाते हैं तो उनके मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे स्प्लिट एसी खरीदें या फिर विंडो एसी. ये भी सोचते हैं कि इनमें से कौनसा बेस्ट रहेगा, तो आज हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देंगे. हम बताएंगे कि स्प्लिट एसी और विंडो एसी के क्या-क्या फायदे और नुकसान हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

ये है दोनों में फर्क 
स्प्लिट एसी और विंडो एसी के बीच बड़ा फर्क ये है कि स्प्लिट एयर कंडीशनर (इनडोर और आउटडोर) 2 यूनिट के आते हैं, जबकि विंडो एयर कंडीशनर सिंगल यूनिट के ही आते हैं. स्प्लिट एयर कंडीशनर विंडो एयर कंडीशनर के मुकाबले कम आवाज करते हैं. हालांकि उनको सैट करना आसान नहीं होता है और ये विंडो एसी की तुलना में ज्यादा जगह लेते हैं.

Split AC के फायदे
Split AC कमरे को बहुत जल्द ठंडा कर देते हैं. इनमें चौड़े ब्लोअर लगे होते हैं जो ज्यादा मात्रा में ठंडी हवा देते हैं. इसका कंप्रेसर कम आवाज करता है. इसका कंडेन्सर बाहर होता है. अगर आपके कमरे में विंडो नहीं है तो भी आप इसे कमरे में लगा सकते हैं.

Split AC के नुकसान
Split AC को इंस्टॉल करना आसान नहीं होता है. इसके लिए आपको दीवार में ड्रिल करना पड़ता है. ये एसी थोड़े महंगे होते हैं. साथ ही ये बिजली की भी ज्यादा खपत करते हैं. इनका मेंटेनेंस विंडो एसी की तुलना में थोड़ा ज्यादा होता है. 

Window AC के फायदे
Window AC को आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है. ये स्प्लिट एसी की तुलना में थोड़े कम महंगे होते हैं. इसके लिए आपको दीवार में ड्रिल करने की जरूरत नहीं होती है. इन एसी में मेंटनेंस का खर्चा काफी कम होता है. ये बिजली की कम खपत करते हैं. 

Window AC के नुकसान
Window AC पूरे कमरे धीरे-धीरे कूलिंग देते हैं. इनमें स्प्लिट एसी के मुकाबले ज्यादा शोर करते हैं. खास बात ये है कि इन्हें लगाने के लिए कमरे में खिड़की का होना बहुत जरूरी है. बाहर लगे होने की वजह इनके जल्दी खराब होने का खतरा बना रहता है.  

ये भी पढ़ें

Flipkart Sale: महज 8999 रुपये में खरीदें Kodak और Thomson के टीवी, मिल रहे शानदार ऑफर्स

OnePlus ने सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस के साथ भारत में लॉन्च किए ये स्मार्ट टीवी, बेहतरीन साउंड क्वालिटी से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget