एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन चार्ज करते वक्त भूलकर भी ना करें ये गलतियां

इतनी सेफ और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के बाद भी बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए हम कुछ ऐसी बातों का जिक्र करेंगे जिसका हमें ध्यान रखना चाहिए.

नई दिल्ली: तेजी से बढ़ते मोबाइल यूजर्स को देखते हुए कंपनियां एक से एक स्मार्टफोन्स पेश कर रही है. जैसे-जैसे फोन के अपडेटेड वर्जन बाजार में आते जा रहे हैं कंपनियां इसकी बैटरी को और बेहतर बनाती जा रही हैं. इतनी सेफ और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के बाद भी बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए हम कुछ ऐसी बातों का जिक्र करेंगे जिसका हमें ध्यान रखना चाहिए.

ओरिजनल चार्जर का करें इस्तेमाल सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि हर फोन के लिए चाहे वो किसी भी कंपनी का हो कंपनियां एक खास चार्जर बनाती हैं. आमतैर पर देखा जाता है कि लोग फोन को उसके ओरिजनल चार्जर की बजाय किसी भी चार्जर से चार्ज करने लगते हैं और आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत बंद कर दें. क्योंकि इससे आपकी बैटरी और फोन दोनों को नुकसान पहुंचता है. दूसरे चार्जर से भूलकर भी अपना फोन चार्ज नहीं करना चाहिए.

प्रोटेक्टिव केस निकाल कर करें फोन को चार्ज

फोन को चार्ज करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आपके फोन का प्रोटेक्टिव केस निकला हुआ हो. अगर आप केस के साथ फोन को चार्ज पर लगाएंगे तो बैटरी गरम होने की समस्या भी आ सकती है और अगर समय रहते उसे चार्जिंग से नहीं हटाया गया तो बैटरी फट भी सकती है. इसलिए हमेशा फोन को उसके कवर से निकाल कर चार्ज करें.

रात में चार्जिंग पर लगाकर ना छोड़ें फोन अपने फोन को कभी भी पूरी रात चार्जिंग पर लगाकर ना छोड़े. इसे बैटरी ओवरचार्ज होकर फट सकती है. साथ ही फोन की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है.

फ्लाइट मोड पर करें चार्जिंग

फोन चार्ज करते समय आप अपने स्मार्टफोन में फ्लाइट मोड ऑन कर दें. इससे फोन कॉल, इन्टरनेट, GPS जैसे फंग्शंस बंद हो जाएंगे और फोन तेजी से चार्ज होगा.

इस्तेमाल में लाएं बैटरी सेवर मोड आज कल सभी स्मार्टफोन्स में बैटरी सेवर मोड का ऑप्शन होता है. ये आपके फोन की बैटरी को बचाता है. ऐसे में चार्जिंग के समय फोन में बैटरी सेवर मोड को ऑन रखें. इससे कम समय में आपकी बैटरी चार्ज हो जाएगी.

फोन को ना करें फुल चार्ज

अक्सर देखा जाता है कि लोग फोन को उसकी मैक्सिमम लिमिट 100 पर्सेंट तक चार्ज करते हैं. आपको बता दें कि ऐसा करने से आपकी बैटरी जल्दी जल्दी कंज्यूम होती है ऐसा रिपोर्ट्स में सामने आया है. फोन को 80 या ज्यादा से ज्यादा 85 पर्सेंट तक ही चार्ज करें.

थर्ड पार्टी एप्स को कहें ना फोन की बैटरी को अगर ठीक रखना है तो थर्ड पार्टी एप्स के इस्तेमाल से बचें. ये एप्स बैकग्राउंड में भी चलते रहते हैं. जिससे बैटरी की खपत ज्यादा होती है.

लाइट वर्जन एप का करें इस्तेमाल

इस समय भारी भरकम एप्स की भरमार है पर कई एप्स ने अपने लाइट वर्जन को लॉन्च किया है. जैसे फेसबुक ने अपने फेसबुक लाइट और फेसबुक मेसेंजर लाइट वर्जन को लॉन्च किया है. लाइट वर्जन वाले एप्स आपका डाटा और बैटरी दोनों बचाते हैं.

पावर बैंक से चार्ज करते समय ना करें फोन का इस्तेमाल

अक्सर सफर में लोग फोन की चार्जिंग के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं और उस दौरान उसे इस्तेमाल भी करते रहते हैं. आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बैटरी डिस्पले को एक साथ नुकसान पहुंचता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी ये आदत तुरंत बदल दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget