एक्सप्लोरर

TRAI ने नए नियमों से टीवी बिल में बढ़ोतरी के दावे को किया खारिज

ट्राई के चेयरमैन राम सेवक शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट टीवी डिस्ट्रीब्यूशन बाजार की 'अपर्याप्त समझ' के आधार पर तैयार की गई है और यह गलत है.

नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को नई ब्राडकास्ट टैरिफ व्यवस्था से केबल टीवी और डीटीएच ग्राहकों के बिल में बढ़ोतरी के दावों को खारिज किया और कहा कि नए ढांचे से वास्तव में टीवी का बिल कम होगा. इससे पहले क्रिसिल द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि नए नियमों से केबल टीवी और डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) के ग्राहकों का बिल बढ़ गया है, जिसके बाद ट्राई का यह बयान आया है.

ट्राई के चेयरमैन राम सेवक शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट टीवी डिस्ट्रीब्यूशन बाजार की 'अपर्याप्त समझ' के आधार पर तैयार की गई है और यह गलत है. ट्राई के एक बयान में कहा गया है, "यह रिपोर्ट अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष चैनलों के चयन के आधार पर टीवी रेटिंग एजेंसी बार्क की केवल एक साप्ताहिक रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है." ट्राई के सचिव एस. के. गुप्ता ने कहा, "तीन महीनों में हम उम्मीद करते हैं कि विभिन्न चैनलों की कीमत कम होगी."

क्रिसिल की सोमवार की रिपोर्ट में कहा गया, "ट्राई के नए दिशानिर्देशों के तहत नेटवर्क कैपिसिटी फीस (एनसीएफ) और ब्राडकास्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा घोषित चैनलों की कीमत टेलीविजन चैनल्स के ज्यादातर ग्राहकों के मासिक बिल को बढ़ा सकती है."

ट्राई ने स्पष्ट किया है कि नियमों के तहत सेवा प्रदाता ग्राहकों को नेटवर्क कैपिसिटी फीस में छूट दे सकते हैं या इसे पूरी तरह मुफ्त कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट

ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह

विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम

Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर

'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान

बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी

Embed widget