एक्सप्लोरर

20,000 रुपये से कम की रेंज में हैं ये बेस्ट कैमरा फोन्स, बन सकते हैं आपकी पसंद

सैमसंग से लेकर रियलमी तक कई कंपनियों के बेस्ट कैमरा फोन हैं जो कि आपके बजट में आ सकते हैं. इसके अलावा इनमें और भी कई लेटेस्ट फीचर मौजूद हैं.

नई दिल्ली: आजकल मोबाइल बाजार में कॉम्पीटिशन बहुत ज्यादा हो गया है. मार्केट में एक बढ़कर एक शानदार फोन मौजूद हैं. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और आपका बजट 20,000 रुपये से ज्यादा का नहीं हैं आपके लिए मार्केट में कई बढ़िया फोन अवेलेबल हैं. हम आपको बता रहे हैं बेस्ट पांच फोन जो शानदार कैमरा फीचर्स से लैस हैं और उनका बजट 20 हजार रुपये से कम है.

Redmi Note 9 Pro अगर इस फोन के फीचर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन को दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक में अवेलेबल है. अगर बैटरी की बात करें तो रेडमी के इस फोन में 5,020 mAH की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कैमरे के बात करें तो इसमें 48 + 8 + 5 + 2 मेगापिक्सल क्वाड प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है. इस फोन में 16 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन की कीमत 16,790 रुपये है.

Realme 6 Pro Realme 6 Pro में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले (1080X2400 पिक्सल) लगा है, और यह डिस्प्ले भी काफी अच्छा माना जा रहा है. फोन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा मिलती है. बेहतर साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है. यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में उपलब्ध है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 4 कैमरे दिए हैं, जिनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइम कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है. इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. विडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिहाज से यह फोन अच्छा माना जा रहा है. ये फोन आप 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Realme X2 Realme X2 में 6.4 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले लगा है जोकि 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया है. पावर के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप-C और 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे का सेटअप मिलता है जिसमें, 64MP+8 MP+2MP+2MP लेंस हैं, जबकि इसके फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी प्राइस 17,999 रुपये है.

Oppo F15 Oppo F15 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. परफॉरमेंस के लिये इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर लगा है. यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1.2 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में चार रियर कैमरे लगे हैं, जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Oppo F15 के कैमरे के साथ इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा. फोन का डिजाइन काफी बेहतर है, यह स्लीक है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.9 एमएम है. ये फोन आप 18,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy M31s Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर दिया है जोकि 2.3 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड से लैस है. इस नए फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग से लैस है. इस फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलता है. यह फोन 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/A-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स से लैस है. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये फोन बेहद खास है. इसमें चार कैमरे का सेटअप दिया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस , तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 4K विडियो रिकॉर्ड शूट करने की आजादी देता है. इस फोन की कीमत 19,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Xiaomi अपनी 10वीं सालगिरह पर लॉन्च कर रहा Mi 10 और Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन, OnePlus 8 से होगी टक्कर बजट सेगमेंट में HTC ने Wildfire E2 स्मार्टफोन को किया पेश ! realme और Vivo से होगा मुकाबला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget