एक्सप्लोरर

अगले महीने ये स्मार्टफोन्स करने जा रहे एंट्री, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

जून में Samsung, Poco और OnePlus जैसी कंपनियां फोन लॉन्च करने जा रही हैं. अगर आप भी फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन स्मार्टफोन्स पर एक नजर डाल लीजिए.

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए, क्योंकि अगले महीने की धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है. भारतीय बाजार में जून में पोको और सैमसंग जैसी कंपनियां फोन लॉन्च करेंगी. साथ ही वनप्लस के चाहने वालों के लिए भी जल्द नया स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि जून में कौन-कौनसे फोन लॉन्च होने जा रहे हैं. 

POCO M3 Pro 5G
POCO M3 Pro 5G में 6.50 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. ये फोन MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. POCO M3 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल दिया गया है. इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए POCO M3 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन 15000 रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है. 

Samsung Galaxy M32
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन भी भारत में एंट्री कर सकता है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G80 प्रोसेसर का यूज किया गया है. साथ ही फोन में फुल एचडी डिस्प्ले मिल सकती है. इसमें 6GB रैम के अलावा 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है. भारत में इस फोन की प्राइस 15000 से 17000 रुपये के बीच हो सकती है.

OnePlus Nord CE 5G
OnePlus Nord CE 5G पिछले साल यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुए Nord N10 5G का सक्सेसर माना जा रहा है. इस फोन में 6.49-इंच फ्लैट डिस्प्ले, ग्लॉसी प्लास्टिक रियर पैनल, मेटल फ्रेम और मोटे बेजेल दिए जा सकते हैं. साथ ही इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है. फोन ट्रिपल रियर कैमरा, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स से लैस हो सकता है. फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इस फोन की कीमत 25000 रुपये के आस-पास होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें

OnePlus अगले महीने लॉन्च कर सकता है ये सस्ता स्मार्टफोन, TV सीरीज की भी होगी एंट्री

2021 के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स, लोगों की पहली पसंद हैं ये फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget